प्रयागराज ब्यूरो ।: नगर निगम की नई कार्यकारिणी का सोमवार को एक वर्ष पूरे हो गए। इस अवसर पर नगर निगम हॉल में पार्षदों संग महापौर उमेशचंद्र गणेश केसरवानी के द्वारा इस एक की उपब्धियों पर चर्चा की गई। पार्षदों के जरिए महापौर के कुशल नेतृत्व व जनसेवा भाव की सराहना की गई। महापौर ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए ऐतिहासिक है। क्योंकि यही वह दिन है जब हम सभी ने शहर के विकास व शहरियों की सेवा का संकल्प लिया था।

जनता के सहयोग की भी किए सराहना
उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए महापौर उमेशचंद्र गणेश केसरवानी ने कहा कि इस एक वर्ष के कार्यकाल में 812 सड़क गलियों की नाली का निर्माण कराया। आठ घाटों का निर्माण नगर निगम के प्रयासों से पूरा हुआ। इतना ही नहीं 37 शौचालयों और दो गौशाला तथा 387 पार्कों के जीर्णोद्धार का भी कार्य कराया गया। चर्चा करते हुए कि इस एक वर्ष में सभी पार्षदों के साथ व सहयोग से दो अमृत सरोवर बनवाए गए और दो शवदाह गृह का भी निर्माण कराया जा रहा है। शहर के गरीब बच्चों की शिक्षा का प्रबंध 17 स्मार्ट विद्यालय में कराई गई।

बैठक में गिनाई गईं उपलब्धियां
स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रयागराज को गंगा टाउन सिटी में दूसरा पुरस्कार भी प्रदान हुआ है। इन कार्यों में नगर निगम के सभी पार्षद और स्थानीय जनता का सामूहिक योगदान है, जो सराहना योग्य है। खेलो प्रयागराज महापौर कप के माध्यम से प्रयागराज के खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने का भी अद्भुत कार्य इसी एक वर्ष में किया गया। महापौर ने कहा कि आज हम सब लोग मिलकर यह भी संकल्प लेते हैं कि मिलकर प्रयागराज के इतिहास व परंपराओं को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। भगवान ब्रह्मा जी की एक विशाल प्रतिमा यज्ञ के महत्व के साथ-साथ ही महर्षि वाल्मीकि जी की एक विशाल प्रतिमा रामायण के महत्व के साथ स्थापित किया जा रहा है। कुंभ गैलरी जो कुंभ के इतिहास को प्रत्येक दिन अनेक जिज्ञासाओं को शांत करेगा। इस चर्चा मौके पर नगर निगम की उपाध्यक्ष सुनीता दरबारी, पार्षद राजू शुक्ला, आनंद घडिय़ाल, भोला तिवारी, शिव सेवक सिंह पटेल, किरण जयसवाल, कुसुम लता गुप्ता, मो। आजम, सोनिका अग्रवाल, बबलू रघुवंशी, नीरज गुप्ता, मुकेश कसेरा आदि पार्षद मौजूद रहे।