प्रयागराज (ब्‍यूरो)। स्मार्ट सिटी कार्यालय का नया एड्रेस जल्द ही चेंज हो जाएगा। सिविल लाइंस बस स्टैंड के पास होटल की बिल्डिंग में जाने की जरूरत नहीं होगी। नगर निगम ही इस विभाग का नया ठिकाना होगा। क्योंकि अब किराए के भवन से हटर यह दफ्तर नगर निगम की नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो जाएगा। शिफ्टिंग का कार्य शुरू हो गया है। इससे लोगों को इस दफ्तर तक पहुंचने में सहूलियत तो होगी ही, लाखों रुपये की बचत भी होने वाली है। इस कार्यालय के किराए को लेकर नगर निगम सदन की बैठक में पार्षदों के जरिए जमकर हंगामा किया गया था।

किराए के पैसे की होगी बचत
आधुनिक सुविधाओं से लैश करने के लिए इस शहर को स्मार्ट सिटी में सरकार के द्वारा शामिल किया गया था। प्लान से लेकर कार्यों को कम्प्लीट कराने का कार्य करने के लिए यहां स्मार्ट सिटी का कार्यालय खोला गया। सिविल लाइंस रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित एक बिल्डिंग के फस्ट फ्लोर पर हॉल को को किराए पर लिया गया। बताते हैं कि प्रति महीने इस हॉल का किराया तय हुआ। इसी किराए पर कई साल से यह दफ्तार यहां पर संचालित हो रहा है। नगर निगम सदन की बैठे में इस कार्यालय के किराए को लेकर पार्षदों के जरिए चर्चा की गई। सदन में पार्षदों का कहना था कि जब नगर निगम की बिल्डिंग तैयार है तो हर महीने करीब चार लाख रुपया स्मार्ट सिटी के कार्यालय का किराया क्यों जा रहा है? इस सवार पर एक स्वर में पार्षद बोल पड़े थे। इसके बाद सदन में स्मार्ट सिटी के इस दफ्तर को नगर निगम की नई बिल्डिंग में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। बताते हैं कि इसी निर्णय के बाद अब स्मार्ट सिटी के कार्यालय को नगर निगम की बिल्डिंग में शिफ्टिंग का कार्य शुरू हो गया है। आधे से ज्यादा कार्यालय का वहां से नगर निगम की नई बिल्डिंग में आ चुका है। माना जा रहा है है कि जल्द ही यह पूरा दफ्तर नगर निगम की नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो जाएगा। इसके बाद किराए के रूप में जाने वाले लाखों रुपयों की बचत शुरू हो जाएगाी।