-संदिग्ध हालात में मृत मिलने वाली लड़कियों के मामले में अक्सर होता है ऐसा

-बदनामी के डर से कर लेते हैं मरने वाले से किनारा

-औद्योगिक एरिया में मिली युवती के साथ यही कारण तो नहीं

ALLAHABAD: उसे इंतजार है, कोई आकर एक बार गले तो लगा ले। वह हमेशा के लिए सो चुकी है। फिर भी उसे इंतजार है कि उसका अपना आकर एक बार जगाने की कोशिश तो करे। उसकी खता नहीं थी, वह तो जालिमों ने उसे मौत दे दी, यह बताने के लिए वह सामने नहीं आएगी। लेकिन, उसका अंतिम समय तक किया गया संघर्ष भी किसी को याद नहीं आ रहा है। ब्8 घंटे से ज्यादा समय हो गया। कोई हालचाल लेने नहीं पहुंचा। डॉक्टर ने बोला है कि एक दिन इंतजार करेंगे। कोई नहीं आया तो लावारिस मानकर पोस्टमार्टम कर दिया जाएगा।

क्या लड़की होना खता है

हम बात कर रहे हैं औद्योगिक एरिया में मिली उस युवती की बाडी की जिसकी हत्या करके बॉडी जलाने की कोशिश हुई थी। युवती की अभी तक पहचान नहीं हुई है। पुलिस की मानें तो कई बार लड़कियों के मामले में लोग इसलिए शांत हो जाते हैं कि उनके बारे में कोई जान न जाए। मर्डर केस के बाद अखबार में छपने पर लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते हैं। कुछ लोग लड़कियों पर ही शक करते हैं। वह घर से अकेले सज धज कर निकली ही क्यों थी। ऐसे में पैरेंट्स खुद को समाजिक दवाब में मानते है और शांत रहने में खुद को सेफ पाते हैं।

प्रेम प्रसंग में भी यही हाल

लव स्टोरी या ट्रांएगल लव स्टोरी में भी यही होता है। पैरेंट्स के मना करने के बाद भी अगर युवती प्यार के बार्डर को क्रास कर जाती है तो फैमिलीवाले उसे छोड़ जाते हैं। कुछ दिनों बाद उनके बारे में कोई भी जानकारी मिलती है, उसके बाद भी वे उसे अपना नहीं समझते। इस केस भी में भी पुलिस को शक है कि ऐसा हो सकता है।

नवाबगंज में यही हाल

नवाबगंज एरिया में यही हुआ था। एक प्रेमी युगलसाथ गायब हुए थे। रिश्ते में कजिन थे। उनकी लव स्टोरी पहले से ही गांव में चर्चा में थी। फिर एक दिन दोनों की रेलवे ट्रैक पर बॉडी मिली। युवक के घर वालों ने अपने बेटे की पहचान की और अंतिम संस्कार के लिए बॉडी ले गए। लेकिन, लड़की के घर वाले सामने नहीं आए। लड़की की बॉडी का लावारिश में पोस्टमार्टम हुआ। हालांकि बाद में लड़के वाले उसे भी ले गए और अंतिम संस्कार किए।

फ्लैस बैक

मंगलवार की शाम को औद्योगिक एरिया में एक युवती की बॉडी रोड के किनारे झाडि़यों में मिली थी। युवती पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। मारने के बाद उसे पेट्रोल डालकर जला दिया गया ताकि पहचान न हो। उसका चेहरा बच गया था। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पर दो परिवार पहुंचे जरूर लेकिन उन्होंने उसे पहचानने से इंकार कर दिया। अब पुलिस एक दिन और इंतजार करेगी। फिर डॉक्टर लावारिस में बॉडी का पोस्टमार्टम कर देंगे।