बारा के रेरा गांव में निर्माणाधीन मकान के सामने दरवाजे पर मिली थी वृद्ध की बॉडी

बुढ़ापे में सेवा के बजाय प्रेमी के साथ मिलकर बहू ने बुजुर्ग ससुर बद्री प्रसाद की हत्या कर दी। प्रेमी की चाहत में अंधी बहू को मर्यादा का भी खयाल न रहा। दरवाजे पर सो रहे ससुर का गला घोंट दी। सोमवार सुबह बॉडी मिली तो उसने रोने पीटने का प्रपंच शुरू कर दिया। उसका प्रेमी वारदात के बाद अपने घर जा पहुंचा। बॉडी मिलने पर लोगों की भीड़ में वे भी शामिल हुआ। ताकि लोग उसपर शक न करें। हालांकि इनके खूनी चेहरे पर शराफत का नकाब बहुत देर तक नहीं टिक सका। मृतक के भाई सुदर्शन ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें वह बहू और उसके प्रेमी पर कत्ल का आरोप लगाया। दोनों के खिलाफ कत्ल की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस महिला को हिरासत में ले ली थी। जबकि घर से भागे उसके प्रेमी की तलाश जारी है।

उर्मिला के साथ हुआ था इकलौते बेटे का विवाह

यमुनापार बारा इलाके के रेरा गांव निवासी बद्री प्रसाद (70) के एक ही बेटा था। इकलौता बेटा मंद बुद्धि का था। बेटे की शादी उर्मिला से हुई थी। घर में बहू आने के बाद लगा की धीरे-धीरे सब ठीक हो जायेगा। मगर, बहू उर्मिला बुढ़ापे में उसी के जान की दुश्मन बन जाएगी यह उसे तनिक भी अंदाजा नहीं था। बंद बुद्धि पति से उर्मिला संतुष्ट नहीं थी। पड़ोस के युवक बीरेंद्र कुमार से उसकी आंखें चार हो गई। दोनों एक दूसरे बेपनाह मोहब्बत करने लगे। लोकलाज की परवाह किए बगैर कुछ माह पूर्व वह उस युवक के साथ घर से निकल गई। लौट कर आई तो उसकी आंखों में ससुर खटकने लगा। इन दिनों बद्री प्रसाद एक मकान बनवा रहा था। इसी मकान को लेकर ससुर बद्री प्रसाद से उर्मिला रंजिश पाल बैठी।

मृतक के भाई ने लिखाई तहरीर

मंगलवार रात वृद्ध बद्री प्रसाद निर्माणाधीन मकान के सामने दरवाजे पर सो रहा था। यहीं पर उसकी बहू प्रेमी के साथ मिलकर उसका गला घोंट दी। सोमवार को बॉडी मिलने के बाद खुद चीखने चिल्लाने भी लगी। मृतक वृद्ध के भाई सुदर्शन को उसकी कारस्तानी मालूम चल गई। वह भाई की हत्या में उसकी बहू उर्मिला और इसके प्रेमी बीरेंद्र के खिलाफ तहरीर दी। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उर्मिला को हिरासत में ले लिया। जबकि भागे हुए उसके प्रेमी की तलाश देर शाम तक जारी रही।

मृतक के भाई सुदर्शन ने बहू और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। छानबीन में मालूम चला है कि निर्माणाधीन मकान को लेकर ससुर से उसका मनमुटाव चल रहा था।

सौरभ दीक्षित

एसपी यमुनापार