प्रयागराज (ब्यूरो)।

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आर एस वर्मा के नेतृत्व में शिक्षक कर्मचारी तथा छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ तिरंगा यात्रा से की। पूरा संस्थान वंदे मातरम तथा भारत माता की जय के ओजस्वी नारे से गूंज रहा था। इसके बाद प्रो। वर्मा, प्रोफेसर गीतिका, प्रोफेसर एम एस गोरे, प्रोफेसर राजीव श्रीवास्तव, डॉक्टर एनके सिंह तथा संस्थान के विशेष कार्याधिकारी डॉ रमेश पांडे ने संस्थान के छात्रावासों में औषधि एवं फलदार हर्बल पौधे जैसे मौसमी, अंजीर, आंवला, तुलसी, स्टीविया, कलंचो, शतावरी, अश्वगंधा, सर्पगंधा, ट्रेचिस्पर्माम, सिंबोपोगों, दमबेल, गार्लिक क्रीपर रोपित किए गए।

बाइक पर सवार होकर निकाली रैली

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आवाहन पर जनपद शाखा द्वारा जनपद अध्यक्ष राग विराग मंत्री विनोद कुमार पांडे, बरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय राजू, मंडल अध्यक्ष वी के पांडे, मंत्री राजेश्वर शुक्ला, बरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज त्रिपाठी के नेतृत्व में श्रम हितकारी केंद्र गवर्नमेंट प्रेस से बाइक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी दिखाकर संजय कुमार सिंह सब रजिस्ट्रार चिट्स फण्ड व परिषद के प्ऱान्तीय पदाधिकारियों ने क्रमश: राजेन्द्र त्रिपाठी, अरूण पाण्डेय, ओ पी सिंह, अजय कुमार भारती, रामकृष्ण मिश्रा ने रवाना किया। रैली पत्थर गिरजाघर, सुभाष चौराहा, हनुमान मन्दिर, मेडिकल चौराहा, विश्वविद्यालय, लक्ष्मी टाकीज, कचेहरी,ट़ेजरी कार्यालय से पदयात्रा करते एसएसपी चौराहे पर समाप्त हुई।

राजस्व कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा रैली

तहसील सोरांव में राजस्व कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा गाजे-बाजे के साथ भव्य रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत तहसील सोरांव से निकलकर होलागढ़ मोड़ से सोरांव बाजार, कस्बा में होते हुए 4 किलोमीटर की लंबी रैली निकालकर तहसील कैंपस में समाप्त हुई। रैली का प्रतिनिधित्व उप जिलाधिकारी सोरांव डॉक्टर कंचन द्वारा किया गया। रैली में प्रमुख रूप से तहसीलदार ओम प्रकाश शुक्ला, रजिस्ट्रार रमेश गौतम ,राजस्व निरीक्षक राजेश सिंह, अवध नारायण मौर्य, लाल बहादुर सिंह व उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ प्रयागराज के जिला अध्यक्ष राजकुमार सागर कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों में अवनीश पांडे, अनूप कुमार श्रीवास्तव ,विकास सिंह ,शारदा पांडे, मोहम्मद वारिस आदि प्रमुख रूप से रहे। जिला अध्यक्ष राज कुमार सागर ने बताया कल तहसील प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा।