PRATAPGARH : कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता एवं वकील परिषद के पूर्व अध्यक्ष हरिनारायण त्रिपाठी का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे लगभग 90 वर्ष की आयु के थे। उनके निधन का समाचार सुनते ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

खबर सुन पहुंचे प्रमोद तिवारी

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी एवं रामपुरखास की विधायक आराधना मिश्रा उर्फ मोना ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। द्वय नेताओं ने कहा कि वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे। प्रमोद इलाहाबाद में दशासुमेर घाट पर उनकी अंत्येष्टि में शामिल हुए। उनके साथ प्रदेश महासचिव पं.श्याम किशोर शुक्ल, शहर अध्यक्ष कपिल द्विवेदी, नीरज तिवारी आदि रहे।

पूर्व सांसद रत्‍‌ना ने भी जताया दुख

पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने दूरभाष पर तिवारी के निधन पर गहरा दुख शोक जताया। जिला कांग्रेस कमेटी की शोकसभा में जिला अध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र, मदन सिंह, पूर्व अध्यक्ष मो। इशहाक खां, सुरेश मिश्र, महेंद्र सिंह, इंद्रानंद तिवारी, अब्दुल रहमान, विनोद तिवारी, बसीर पहलवान, प्रेमशंकर द्विवेदी, अशोक सिंह, लव त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे। संचालन सूर्यप्रकाश शुक्ल ने किया।

बाक्स

न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील

जूनियर बार एसोसिएशन ने शोकसभा कर वरिष्ठ अधिवक्ता हरिनारायण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और न्यायिक कार्य से विरत रहे। अध्यक्षता भूपेंद्र शुक्ल व संचालन महामंत्री दिनेश पांडेय ने किया। इस मौके पर विनोद त्रिपाठी, गया प्रसाद मौर्य, संतोष पांडेय, मुक्कू ओझा, जेपी मिश्रा, हरिओम पांडेय, अनिल त्रिपाठी, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।