- लाचार पिता ने आईजी से लगाई गुहार, जताई अनहोनी की आशंका

- करेली का सलमान एक महीने पहले हुआ गायब

ALLAHABAD:

करेली के गौस नगर का मो। सलमान करीब एक महीने से गायब है। खोजबीन के बाद भी बेटे का कोई सुराग न मिलने पर बुधवार को मायूस पिता ने आईजी से मिलकर गुहार लगाई है। उन्होंने बेटे के साथ कोई अनहोनी की आशंका जताई है।

पिछले करीब एक महीने से गायब चल रहे मो। सलमान के पिता शमीम ने आईजी आरके चतुर्वेदी को बताया कि उनका बेटा खलासी का काम करता है। वह परिवार समेत गौस नगर में स्थित एक किराए के मकान में रहता है। करीब डेढ़ महीने पहले वह फूलपुर की एक युवती को लेकर भाग निकला था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला था। पकड़े जाने के बाद कुछ दिनों तक तो वह घर में रहा, दो फरवरी को अचानक गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। पिता शमीम ने बेटे के साथ कोई अनहोनी की आशंका जताई। आईजी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।