प्रयागराज (ब्‍यूरो)। आदिल को राशि ने गोली मारी थी। इसका खुलासा पकड़े गए एक अन्य आरोपी पंकज भारतीया ने किया है। पंकज को द्रौपदी घाट से गिरफ्तार किया गया है। मामले में तीन को नामजद किया गया था। पुलिस अब बाकी बचे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। हालांकि पंकज घटना का कारण नहीं बता सका। उसने बताया कि राशिद उसे बुलाकर ले गया था।
शनिवार को हुई थी हत्या
बीते शनिवार की रात भूसे वाली गली में रहने वाले गुड्डू के बेटे आदिल (१७) की हत्या कर दी गई थी। वह ई रिक्शा चलाता था। रात में वह करीब दस बजे ई रिक्शा लेकर लौटा। इसके बाद घर के पास एक पान की दुकान पर चला गया। वहां राशिद, पंकज भारतीया और सनी पहुंचे। तीनों ने आदिल से गाली गलौच की। विरोध करने पर आदिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस नामजद मुकदमा दर्ज कर तीनों की तलाश कर रही थी। मंगलवार रात पंकज भारतीया को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानेदार रुकुमपाल सिंह, इंस्पेक्टर मो.अकरम, चौकी इंचार्ज राजापुर संजय यादव, हेडकांस्टेबिल उमेश यादव और सोनू यादव शामिल रहे। पूछताछ में पंकज ने बताया कि राशिद और आदिल के बीच झगड़ा था। राशिद उसे बुलाकर ले गया था। वहां पर राशिद ने आदिल को गोली मार दी।