प्रयागराज ब्यूरो । एक बार फिर मौसम तेजी से चेंज हो रहा है। इस सीजन में अगर आपको तेज खांसी और कफ की समस्या हो जाए तो चिंता की बात नहीं। क्योंकि इस समय शहर की एक तिहाई आबादी इस समस्या का सामना कर रही है। बदलते मौसम में तेज खांसी और कफ की समस्या से सभी परेशान हो रहे हैं। ओपीडी में भी लोग इस रोग की दवा लेने जा रहे हैं लेकिन जल्दी निजात नही मिलने से वह तनाव में आ रहे हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि कई लोगों में फेफड़े की सूजन में दिक्कत भी सामने आ रही है।

बेहद इरीटेटिंग है समस्या

बार बार खांसी आना बेहद इरीटेंिटंग है। बड़ी संख्या में शहर के लोग इस समस्या से परेशान हैं। इसका सबसे बड़ा कारण मौसम में हो रहा बदलाव है। जनवरी में भीषण ठंड और फरवरी में अचानक तापमान का गिर जाना लोगों को सूट नही कर रहा है। इसकी वजह से लोग गर्म ठंडे की चपेट में आकर खांसी का शिकार हो रहे हैं। उनके सीने और गले मेें कफ जमा हो जाने से वह लगातार खांस रहे हैं। इसकी वजह से उनका रोजाना का रूटीन वर्क भी प्रभावित हो रहा है।

एलर्जी ब्रांकाइटिस के शिकार

जानकारी के मुताबिक मौसम में बदलाव की वजह से लोग एलर्जी ब्रांकाइटिस का शिकार हो रहे हैं। इसमें उनके फेफड़ों में सूजन की समस्या सामने आ रही है। इससे बार बार खांसी और कफ भी आता है। खासकर बच्चों में यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है। यह समस्या फरवरी और मार्च तक बनी रह सकती है। जब मौसम स्थिर हो जाएगा तो लोगों को खांसी से निजात मिल सकती है। इस समय अस्पताल की ओपीडी में रोजाना आने वाले दो सौ मरीजों में से एक तिहाई खांसी और खराश की समस्या को लेकर ही आ रहे हैं।

क्या है कारण

- रात में पंखा चलाकर सोना।

- कोल्ड डिं्रक या आइसक्रीम का सेवन।

- दिन या रात में हल्के कपड़े पहनना।

- संक्रमित व्यक्ति के साथ बिना किसी सावधानी के रहना।

- मास्क का यूज नही करना।

- हल्के गुनगुने पानी का सेवन करें।

- किसी को खांसी आ रही है तो मास्क लगाएं।

- तत्काल डॉक्टर को दिखाकर दवाओं का उपयोग करें।

- अधिक खांसी आने पर भाप ले सकते हैं।

मौसम के बदलाव की वजह से खांसी की समस्या तेजी से फैल रही है। लोग परेशान हो रहे हैं। गले में खांसने के दौरान चुभन भी होती है। लेकिन चिंता की बात रही है। दवाएं लेने से जल्द निजात मिलती है।

डॉ। डीके मिश्रा फिजीशियन

जब भी मौसम बदलता है तो कुछ बीमारियां तेजी से फैलती हैं। इसलिए चिंता की बात नही है। इस बात लोग अधिक खांस रहे हैं। उनको चाहिए कि भाप लें और तत्काल दवाओं का सेवन शुरू कर दें., संक्रमित से दूर रहें।

डॉ। आशुतोष गुप्ता, चेस्ट फिजीशियन