- डिस्ट्रिक्ट लेवल टेनिस प्रतियोगिता का समापन

PRAYAGRAJ:मंगलवार चार दिवसीय डिस्ट्रिक्ट लेवल टेनिस प्रतियोगिता का समापन इलाहाबाद जिमखाना टेनिस अकडमी(चंद्रशेखर आजाद पार्क) में किया गया। टेनिस डेवलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ स्कूल एंड कॉलेज, खेल गांव पब्लिक स्कूल, अमिताभ बच्चन स्पो‌र्ट्स काम्पलेक्स, रेल गांव स्पोर्ट काम्लेक्स, इलाहाबाद जिमखाना टेनिस एकेडमी के 100 से ज्यादा खिलाडि़यों ने भाग लिया। इस खेल के विजेता व उपविजेता को चीफगेस्ट डा। बीएल केसरवानी तथा स्पेशल गेस्ट डा। सीमा सिंह राणा द्वारा प्लेयर्स को प्रमाणपत्र दिया। सैफ इकबाल व चीफ रेफरी मोहम्मद असद ने आभार प्रकट किया।

ये हैं विनर

बालक अंडर-10

अभ्युदय सिंह ने ऐरेन मसीह को 7-7(7-5) से पराजित किया।

बालक अंडर-12

मानस मिश्रा ने अभ्युदय सिंह को 8-6 से पराजित किया।

बालक अंडर-14

ताहा समद ने अंकित कुमार को 8-5 से पराजित किया।

बालक अंडर-16

उज्जवल वर्मा ने विवेक कुमार को 8-6 से पराजित किया।

बालक अंडर-18

विवेक कुमार ने विवेक चंद्रा को 8-3 से पराजित किया।

बालिका अंडर-14

शताक्षीका सहायक ने जोया अजीज को 82 से पराजित किया।

बालिका अंडर-16

शताक्षीका सहायक ने जोया अजीज को 8-1 से पराजित किया।

बालिका अंडर-16 (युगल)

शताक्षीका सहायक व अलीशा वैथनी की जोड़ी ने जोया अजीज व निष्ठा सिंह को 8-6 से पराजित किया।

बालक अंडर-12 (युगल)

मानस मिश्रा व यश पटेल की जोड़ी ने ऋषि यादव एवं एकाक्ष की जोड़ी को 8-1 से पराजित किया।

बालक अंडर-16 (युगल)

सजल केसरवानी एवं हर्ष सिंह की जोड़ी ने पंकज यादव व सिद्धार्थ गौतम की जोड़ी को 8-3 से पराजित किया।