मेरी मां ने मुझे बेच दिया!
 Parents are responsible

Allahabad: हां, मेरी मां ने मुझे बेच दिया। मेरी शादी उस शख्स के साथ करा दी जो पहले से ही शादीशुदा है। मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। जब मैंने अपने ससुराल में इसका विरोध शुरू किया तो उन्होंने मुझे मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। मेरे साथ फ्राड किया गया। और तो और मेरे ही खिलाफ मेरे पति और मेरे मां-बाप ने सांठगांठ करके रिपेार्ट भी दर्ज करा दी। अब तो मैं मर जाऊंगी लेकिन अपने ससुराल नहीं जाऊंगी. 

7 जून को हुई थी शादी 
शहर के नीवां एरिया की रहने वाली संगीता महिला संगठन के साथ महिला पुलिस स्टेशन पहुंची। वहां पर मीडिया को आपबीती बतायी। महिला संगठन से जुड़ी मंजू पाठक अपनी टीम के साथ संगीता को लेकर वहां पहुंची थी। संगीता ने मीडिया को बताया कि वह लखनऊ के रहने वाले देवेन्द्र सिंह को जानती थी। उसका घर आना-जाना शुरू हो गया। उसने घर वालों से सेटिंग कर ली। मेरे शराबी पिता और मां ने मेरी शादी 7 जून को देवेन्द्र के साथ कर दी.

जब सौतन के बारे में पता चला
संगीता उस समय हैरान रह गई जब उसे अपने ससुराल में पांच साल की काजल मिली। एक दिन काजल ने उसे रोते हुए कहा कि उसे अपनी मां के पास जाना है। काजल ने संगीता को बताया कि उसकी मां छोटी बहन प्रियंका को लेकर कहीं चली गई है। उसके पापा देवेन्द्र सिंह उसकी पिटाई करते हैं। अब संगीता को सारा माजरा समझ में आ गया। उसे जब अपनी सौतन के बारे में पता चला तो वह स्तब्ध रह गई. 

कमरे में बंद करने का आरोप 
संगीता ने आरोप लगाया कि जब उसने दूसरी शादी की बात छिपाने पर हंगामा शुरू किया तो ससुराल वालों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसे कमरे में बंद कर दिया। धमकी देते रहे कि अब तुम यहां से नहीं जा सकती। क्योंकि तुम्हारी मां को हम लोग पैसा देकर शादी किए हैं। यह सुनकर संगीता की पीड़ा और बढ़ती चली गई। 26 जून वह भाग कर किसी तरह अपने घर पहुंची.

मां ने भी छोड़ दिया साथ 
संगीता ने बताया कि अब उसकी मां भी उसके साथ नहीं है। घर में मां-बाप रहने की इजाजत नहीं देते। संगीता ने सीधे अपनी मां पर आरोप लगाया कि उन्होंने पैसे के लालच में आकर देवेन्द्र के साथ उसकी शादी करा दी। उधर दूसरी ओर देवेन्द्र ने महिला थाने में विदाई को लेकर केस किया है। जिसके कारण संगीता सैटरडे को महिला थाने पहुंची.

लव मैरिज किया है हमने
इस केस में संगीता का पति देवेन्द्र भी महिला थाने पहुंचा था। देवेन्द्र ने आई नेक्स्ट रिपोर्टर को बताया कि उसने कोई गलती नहीं की है। संगीता के साथ उसका पिछले चार साल से अफेयर चल रहा था। प्यार के बाद ही उन्होंने शादी की और वह भी फैमिली मेम्बर्स की रजामंदी के बाद। हुआ यूं कि संगीता राजरूपपुर एरिया में एक व्यक्ति के यहां जॉब करती थी। उसके घर देवेन्द्र भी लखनऊ से गाड़ी लेकर आता था। यहीं पर दोनों की मुलाकात हुई और दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और उन्होंने शादी कर ली। दूसरी शादी के बारे में देवेन्द्र का कहना था कि हां उसकी शादी हो चुकी है, लेकिन पहली वाइफ से उसका तलाक होने के बाद ही उसने संगीता के साथ शादी की है। न जाने किसने संगीता को मिसगाइड किया है। वह घर से लाखों की ज्वैलरी और दो लाख रुपए का एफडी चुराकर भाग गई। इस मामले में लखनऊ में रिपोर्ट दर्ज है.

7 जून को हुई थी शादी 

शहर के नीवां एरिया की रहने वाली संगीता महिला संगठन के साथ महिला पुलिस स्टेशन पहुंची। वहां पर मीडिया को आपबीती बतायी। महिला संगठन से जुड़ी मंजू पाठक अपनी टीम के साथ संगीता को लेकर वहां पहुंची थी। संगीता ने मीडिया को बताया कि वह लखनऊ के रहने वाले देवेन्द्र सिंह को जानती थी। उसका घर आना-जाना शुरू हो गया। उसने घर वालों से सेटिंग कर ली। मेरे शराबी पिता और मां ने मेरी शादी 7 जून को देवेन्द्र के साथ कर दी।

जब सौतन के बारे में पता चला

संगीता उस समय हैरान रह गई जब उसे अपने ससुराल में पांच साल की काजल मिली। एक दिन काजल ने उसे रोते हुए कहा कि उसे अपनी मां के पास जाना है। काजल ने संगीता को बताया कि उसकी मां छोटी बहन प्रियंका को लेकर कहीं चली गई है। उसके पापा देवेन्द्र सिंह उसकी पिटाई करते हैं। अब संगीता को सारा माजरा समझ में आ गया। उसे जब अपनी सौतन के बारे में पता चला तो वह स्तब्ध रह गई. 

कमरे में बंद करने का आरोप 

संगीता ने आरोप लगाया कि जब उसने दूसरी शादी की बात छिपाने पर हंगामा शुरू किया तो ससुराल वालों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसे कमरे में बंद कर दिया। धमकी देते रहे कि अब तुम यहां से नहीं जा सकती। क्योंकि तुम्हारी मां को हम लोग पैसा देकर शादी किए हैं। यह सुनकर संगीता की पीड़ा और बढ़ती चली गई। 26 जून वह भाग कर किसी तरह अपने घर पहुंची।

मां ने भी छोड़ दिया साथ 

संगीता ने बताया कि अब उसकी मां भी उसके साथ नहीं है। घर में मां-बाप रहने की इजाजत नहीं देते। संगीता ने सीधे अपनी मां पर आरोप लगाया कि उन्होंने पैसे के लालच में आकर देवेन्द्र के साथ उसकी शादी करा दी। उधर दूसरी ओर देवेन्द्र ने महिला थाने में विदाई को लेकर केस किया है। जिसके कारण संगीता सैटरडे को महिला थाने पहुंची।

लव मैरिज किया है हमने

इस केस में संगीता का पति देवेन्द्र भी महिला थाने पहुंचा था। देवेन्द्र ने आई नेक्स्ट रिपोर्टर को बताया कि उसने कोई गलती नहीं की है। संगीता के साथ उसका पिछले चार साल से अफेयर चल रहा था। प्यार के बाद ही उन्होंने शादी की और वह भी फैमिली मेम्बर्स की रजामंदी के बाद। हुआ यूं कि संगीता राजरूपपुर एरिया में एक व्यक्ति के यहां जॉब करती थी। उसके घर देवेन्द्र भी लखनऊ से गाड़ी लेकर आता था। यहीं पर दोनों की मुलाकात हुई और दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और उन्होंने शादी कर ली। दूसरी शादी के बारे में देवेन्द्र का कहना था कि हां उसकी शादी हो चुकी है, लेकिन पहली वाइफ से उसका तलाक होने के बाद ही उसने संगीता के साथ शादी की है। न जाने किसने संगीता को मिसगाइड किया है। वह घर से लाखों की ज्वैलरी और दो लाख रुपए का एफडी चुराकर भाग गई। इस मामले में लखनऊ में रिपोर्ट दर्ज है।