प्रयागराज ब्यूरो । नगर निगम शहर के वार्डों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने व लोगों को जागरूक करने के लिए परीक्षा कराएंगे। इसके पूर्व स्वच्छता के नियमों से लोगों को जागरूक किया जाएगा। सारे नियम हर वार्डों में लोगों को बताने के बाद परीक्षा यानी सवाल पूछे जाएंगे। सही उत्तर देने वालों को नगर निगम के अधिकारी व महापौर के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस कार्य में पार्षदों व उनकी टीम की भूमिका काफी अहम होगी। स्वच्छता में जिस वार्ड के लोग अव्वल आएंगे उस वार्ड को विकास के लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। यह निर्णय शनिवार को नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया।

'हर घर रंगोली अभियानÓ
प्लान पर हुई चर्चाओं के मुताबिक विभाग के द्वारा हर घर रंगोली अभियान चलाया जाएगा। इस रंगोली अभियान के पीछे छिपे मकसद पर सदस्यों के बीच चर्चा की गई। महापौर ने कहा कि आम तौर पर लोग दरवाजों के सामने साफ सफाई करके लोग पर्वों पर रंगोली बनाते हैं। उस रंगोली की सुरक्षा करने के साथ आसपास स्वच्छता भी लोगों के द्वारा ध्यान दिया जाता है। इस लिए स्वच्छता को लेकर हर घर यानी दरवाजे पर रंगोली बनवाई जाएगी तो लोग पर्व की तरह ही रिएक्ट करेंगे। मतलब कि वे रंगोली की सुरक्षा तो करेंगे ही आसपास सफाई पर भी ध्यान देंगे। दरवाजे पर जो रंगोली बनवाई जाएगी उसमें भी स्वच्छता के संदेश दिए जाएंगे। यह काम खुद मकान मालिकों या उसमें रहने वाले लोगों के जरिए किया जाएगा। इस रंगोली अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी एक संस्था को दी गई है। संस्था के जरिए सदस्यों को बताया गया कि यह काम वार्डों में पार्षदों व जोन के अफसरों एवं सफाई कर्मियों की मदद से शुरू किया जाएगा। प्रथम फेज में 100 घर फिर 200 इसके बाद तीन से 400 घर डारगेट किए जाएंगे। इसी तरह रंगोली बनवाने के लिए मकानों का टारगेट फेज वार बढ़ता रहेगा। एक वक्त आएगा जब हर घर के सामने स्वच्छता रंगोली बनवाने का अभियान पहुंच जाएगा।


कॉलोनी व पार्क का मिला बजट

कार्यकारिणी समिति की बैठक में एक और अहम बात सामने आई। अफसरों के द्वारा सदस्यों को बताया गया कि विस्तारित एरिया में एडीए व आवास विकास की सभी कॉलोनियों एवं पार्कों की देखभाल अब नगर निगम को हैंड ओवर किया गया है। इसके लिए एडीए ने 15 करोड़ तथा आवास विकास के जरिए चार करोड़ का बजट नगर निगम को प्राप्त हुआ है। यानी कुल 19 करोड़ रुपये के इस बजट से कॉलोनियों और आवास विकास के रखरखाव और नाली एवं सड़कों के निर्माण पर खर्च किए जाएंगे.े