कक्षा 8वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए फिजिकल एजुकेशन हुआ अनिवार्य

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: सीबीएसई की ओर से नए सत्र से बड़ा बदलाव किया जा रहा है। बोर्ड की ओर से फिजिकल एजूकेशन पर अधिक फोकस करते हुए 8वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए अनिवार्य सब्जेक्ट रूप में शामिल करने का निर्देश दिया गया है। सीबीएसई ने लास्ट इयर 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए फिजिकल एजुकेशन अनिवार्य किया था। इसके बाद कक्षा एक से आठवीं तक के लिए भी एक अप्रैल से शुरू हुए सत्र में अनिवार्य कर दिया गया।

नए सत्र से लागू होगी व्यवस्था

सत्र 2019-20 से बच्चों के समग्र विकास के उद्देश्य से कक्षा एक से आठवीं तक के लिए स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा कार्यक्रम लागू करने का निर्णय लिया गया है। शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश और अन्य जरूरी जानकारियां शीघ्र ही वेबसाइट पर अपलोड की जाएंगी। बोर्ड ने स्कूलों को सत्र 2019-20 के लिए समय सारिणी तैयार करने की भी सलाह दी है। अधिसूचना में कहा गया है कि स्कूल में मौजूदा सत्र के लिए समय सारिणी बनाते समय कक्षा एक से 8वीं तक के लिए स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा के लिए हर दिन एक पीरियड रखा जा सकता है। यह विषय इसी सत्र से बच्चों को पढ़ाया जाएगा और विधिवत तरीके से इस विषय की परीक्षा भी होगी। फिजिकल एजुकेशन विषय का पाठ्यक्रम 100 अंकों का होगा और बोर्ड स्टूडेंट्स का मूल्यांकन करने के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करेगा। इस बारे में अधिकारिक सूचना शीघ्र ही बोर्ड की वेबसाइट पर जारी होगी।

फिजिकल एजूकेशन सभी स्टूडेंट्स के शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी विषय है। बोर्ड की ओर से अगर ऐसी व्यवस्था की जाती है तो स्टूडेंट्स के लिए बेहतर होगा।

-जया सिंह

प्रिंसिपल, डीपी पब्लिक स्कूल