- विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल रविवार को डिस्ट्रिक्ट लेवल मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस मौके पर चीफ गेस्ट रेलवे के मंडल परिचालन प्रबंधक श्रीकृष्ण शुक्ला, विशिष्ट अतिथि विधायक चायल संजय गुप्ता व गौरव करवरिया, वरिष्ठ समाजसेवी व जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष विनोद चंद्र दुबे, वरिष्ठ अधिवक्ता केशरी चंद्र द्विवेदी, क्रीड़ा भारती संघ की अनुराधा सुंदरम मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान सभी गेस्ट ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

प्रतियोगिता में 100 बच्चों ने किया प्रतिभाग

डिस्ट्रिक्ट लेवल मुक्केबाजी प्रतियोगिता के दौरान कुल 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडलों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई अभय वर्मा, अमर नारायण त्रिपाठी, नूपुर पांडे, आदित्य पाल, अखिलेश गुप्ता, शुभेंद्र यादव, अंकित गुप्ता, सुशील कुमार, विशाल मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी के सहयोग से प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया। फाइनल मुकाबलों में 44 किलोग्राम भार वर्ग में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के दिव्यांश सिंह ने स्वर्ण पदक, अखिल बॉक्सिंग एकेडमी के राज भारतीय ने रजत पदक, 58 किलोग्राम भार वर्ग में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के चेतन शुक्ला ने स्वर्ण, झूंसी बॉक्सिंग अकैडमी के अभिमन्यु यादव ने रजत पदक हासिल किए। वहीं 50 किलोग्राम भार वर्ग में शंभू नाथ इंजीनियरिंग कॉलेज के युवराज त्रिपाठी ने स्वर्ण पदक और विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के आयुष्मान ने रजत पदक हासिल किया। ग‌र्ल्स के मुकाबलों में 40 किलोग्राम भार वर्ग में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल की वर्षा कुमारी ने स्वर्ण पदक और रितु यादव ने रजत पदक, 44 किलोग्राम भार वर्ग में महावीर बॉक्सिंग एकेडमी की रूबी ने स्वर्ण पदक और शालिनी ने रजत पदक प्राप्त किया। बेस्ट बॉक्सर का पुरस्कार चेतन शुक्ला व बालिकाओं में रूबी पाल बेस्ट बॉक्सर रहीं। प्रतियोगिता के दौरान प्रयागराज मुक्केबाजी संघ की तरफ से संघ के अध्यक्ष राजू जायसवाल, सचिव अतुल सिद्धार्थ, कोषाध्यक्ष विक्रम वाष्र्णेय, उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा, नवीन पोरवाल, सत्या यादव, सौरभ गुप्ता ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और बच्चों को आशीर्वाद दिया एवं उनके सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं दी