प्रयागराज (इंटरनेट डेस्‍क)। Prayagraj Lok Sabha Chunav Result 2024 News Updates: पूर्व में इलाहाबाद और आज की प्रयागराज संसदीय सीट ने देश को बड़ी राजनीतिक शख्सियतें दी हैं। देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, वीपी सिंह, मुरली मनोहर जोशी, जनेश्वर मिश्र जैसे राजनीतिक दिग्गज यहां से चुनाव जीते हैं। इसे 'तीर्थराज' प्रयाग भी कहते हैं। हिन्दू धर्मग्रन्थों में वर्णित प्रयाग स्थल गंगा और यमुना के संगम पर स्थित है। यहीं सरस्वती नदी संगम में मिलती है। यहां हर 12 साल में कुंभ मेला लगता है। प्रयागराज किला, स्वराज भवन, रानी महल यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। प्रयागराज की दिल्‍ली से दूरी करीब 700 किलोमीटर है। 2019 के लोकसभा चुनाव में रीता बहुगुणा जोशी(भाजपा) ने समाजवादी पार्टी के राजेंद्र सिंह पटेल को 184275 वोटों से हराया था, लेकिन 2024 चुनाव में भाजपा ने यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को चुनावी मैदान में उतारा है। अब देखना यह है कि नीरज त्रिपाठी के लिए यहां चुनाव जीतना कितना आसान या मुश्किल साबित होता है। फिलहाल, प्रयागराज में कांग्रेस के उज्ज्वल रमन सिंह, भाजपा के नीरज त्रिपाठी से 54 हजार वोट आगे हैं।

प्रयागराज सीट पर 25 मई को हुआ मतदान अब आ रहा परिणाम
प्रयागराज में लोकसभा चुनाव की वोटिंग छठे फेज में 25 मई को हुई थी। अब लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 के सीट वाइज रुझान 4 जून मंगलवार को सुबह 8 बजे से आने शुरु हो रहे हैं। देखना यह है कि प्रयागराज में क्‍या भाजपा फिर से अपनी सीट पर कब्‍जा बरकरार रख पाएगी जबकि यहां पर भाजपा ने नया प्रत्‍याशी मैदान में उतारा है, या I.N.D.I.A गठबंधन के प्रत्‍याशी उन्‍हें मात देने में कामयाब होंगे। मतगणना से आने वाले इलेक्शन रिजल्‍ट के ताजा आंकड़े हम लगातार आपके साथ शेयर कर रहे हैं। तो अपनी लोकसभा सीट के चुनाव परिणाम देखते रहिए inextlive के साथ।

प्रयागराज लोकसभा सीट पर किस प्रत्‍याशी को मिले कितने वोट और कौन बढ़ रहा जीत की ओर, पढ़ें:

क्रम संख्‍या प्रयागराज लोकसभा प्रत्‍याशी और पार्टी मिले वोटों की संख्‍या
1 उज्ज्वल रमन सिंह (कांग्रेस) 462145 (+ 58795)
3 नीरज त्रिपाठी (बीजेपी) 403350 ( -58795)