प्रयागराज (ब्यूरो)सामान्य प्रेक्षक डॉ। बी माहेश्वरी, डॉ। मानिक जी गुरसाल, पुलिस प्रेक्षक मयूर पाटिल, व्यय प्रेक्षक संतोष कुमार, राजकुमार प्रजापत की उपस्थिति में गुरूवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ का बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हे प्रेक्षकगणों के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन करने के लिए कहा गया। कहा गया कि कोई भी निर्वाचन से सम्बंधित प्रचार-प्रसार का कार्य अनुमति लेने के बाद ही किया जाये।

एप पर दर्ज कराइए शिकायत
व्यय प्रेक्षकगणों के द्वारा कहा गया कि प्रत्याशियों के लिए निर्वाचन में व्यय की जाने वाली निर्धारित सीमा का पूर्णत: पालन किया जाये। उन्होंने कहा कि व्यय की मानीटरिंग के लिए एफएसटी, एसएसटी टीम, वीडियो सर्विलांश टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक, एकाउटिंग टीमें कार्य कर रही है। सामान्य प्रेक्षकगण के द्वारा कहा गया कि आदर्श आचार संहिता से सम्बंधित कोई भी शिकायत सीविजिल एप पर की जा सकती है। चुनाव से सम्बंधित कोई भी शिकायत या सुझाव देना चाहें, तो वह लिखित रूप में उपलब्ध करा सकते है। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी प्रत्यूष कुमार के द्वारा पार्टी पदाधिकारियों, अभिकर्ताओं को प्रजेंटेशन के माध्यम से व्यय से सम्बंधित विभिन्न प्रावधानों, प्रपत्रों तथा उनके भरने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल के द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-224 से सम्बंधित तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों के अलावा मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी कुंवर पंकज सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।