प्रयागराज (ब्‍यूरो)। तीनों पदो का परिणाम आने के बाद समर्थकों का खुशी का ठिकाना नही रहा। उन्होंने अपने प्रिय प्रत्याशी की जीत पर जमकर जश्न मनाया। इसके पहले संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर संजय सिंह सोमवंशी व संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर यादवेश यादव विजयी हो चुके हैं।

किसकों कितने वोट मिले

अध्यक्ष पद

राधाकांत ओझा- 3275

अशोक सिंह- 2276

आईके चतुर्वेदी- 1085

वरिष्ठ उपाध्यक्ष

मनोज कुमार मिश्र- 2016

अमित कुमार- 1882

राजेश्वर सिंह- 1613

महासचिव

सत्यधीर सिंह जादौन- 1951

विक्रांत पांडेय- 1606

अखिलेश शर्मा- 1478

एक नजर में चुनाव

कुल पद- 28

कुल प्रत्याशी- 199

मतदान हुआ- 7549

बुधवार को भी होगी मतगणना

ए्रल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शशिप्रकाश सिंह ने बताया कि 28 में से पांच पदों का रिजल्ट आ चुका है। मंगलवार शाम तक उपाध्यक्ष के पांच पदों के लिए 400 और संयुक्त सचिव प्रेस, संयुक्त सचिव महिला व कोषाध्यक्ष पद के लिए दो हजार वोटों की गिनती हो गई है। अलग अलग पदों पर विभिन्न प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। जिनमें संयुक्त सचिव प्रेस के लिए आशुतोष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त सचिव महिला पद पर ऊष्मा मिश्रा व कोषाध्यक्ष के लिए अरुण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष के पांच पदों पर नीरज त्रिपाठी, सत्यम पांडेय, सुरेंद्रनाथ मिश्र, धर्मेंद्र सिंह व श्यामाचरण त्रिपाठी बढ़त बनाए हैं। बुधवार के भी मतगणना जारी रहेगी। इसमें एल्डर्स कमेटी के एनसी राजवंशी, टीपी सिंह, ओपी सिंह, अनिल तिवारी, वशिष्ठ तिवारी, सौरभ शुकला, शैलेंद्र सिंह राठौर सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा।