प्रयागराज ब्यूरो । प्रयागराज। रेलवे में महिला कर्मचारियों के बीच जागरुकता पैदा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें महिला कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। महिला कर्मचारियों से एकजुटता का आहवान किया गया।
शनिवार को नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन ने अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस मनाया। इस मौके पर मंडल मंत्री कामरेड डीएस यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अगर रेलवे कर्मचारी एकजुट रहें तो ऐसी कोई समस्या नहीं जिसका हल नहीं किया जा सके। कहा कि मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में महिला कर्मचारियों की तमाम समस्याओं का हल अलका देवी के नेतृत्व में हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड अलका देवी उपाध्यक्ष मिनिस्टीरियल ब्रांच ने किया। संचालन रितु मसीह ने किया। रितु मसीह ने कहा कि घर परिवार समाज की तरक्की तभी मानी जाती है, जब महिलाओं का सम्मान होता है। कामरेड नागेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि अगर किसी महिला कर्मचारी का उत्पीडऩ शोषण हो तो सभी एकजुट कर लड़ें। कार्यक्रम में अरविंद पांडेय, रेनू देवी, निशा देवी, विद्या, सीमा, दीपिका, स्नेहा सरोज, गीता, दामिनी पाठक, प्रियंका देवी, सुषमा देवी, दीपा, शोभा, नीतू, चंचला, सुनैना सोनकर, राजकुमारी, आनंदी देवी उपस्थित रहीं। यह जानकारी नागेंद्र बहादुर सिंह मीडिया प्रभारी ने दी।