दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट के रियलिटी चेक में मंडी व फुटकर वालों की मनमानी आई सामने

निर्धारित रेट होने के बावजूद मंडी में महंगी बेची जा रही हैं सब्जियां

जिला प्रशासन की ओर से रेट लिस्ट जारी होने के बावजूद थोक व फुटकर विक्रेता अपनी कीमत पर सब्जियों व फलों को बेच रहे हैं। शुक्रवार को दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट ने रेट लिस्ट पर बिकने वाली सब्जियों का रियलिटी चेक किया तो हकीकत सामने आ गई। मंडी के अंदर से लेकर बाहर तक मंडी समिति की तरफ से तय रेट की धज्जियां उड़ायी जाती मिलीं। मंडी शुल्क एड करने के बाद भी लगभग डेढ़ गुने का डिफरेंस मिला।

फुटकर में बढ़ जा रहे हैं रेट

प्रशासन द्वारा जारी की गयी रेट लिस्ट में आलू का फुटकर बिक्री रेट अधिकतम 15 रुपये किलो निर्धारित किया गया है। मंडी के बाहर चंद कदम की दूरी पर सब्जी वाले इसे 20 रुपये प्रति किलो की दर से बेचते मिले। 40 रुपये किलो वाला अदरक भी 80 रुपये प्रति किलो के भाव से नीचे आने को दुकानदार तैयार नहीं थे। यही आलम फल का भी है। अधिकतम 135 रुपये किलो वाला सेब न्यूनतम 220 रुपये किलो के भाव बिका। 60 रुपये किलो वाला अंगूर 100 रुपये से नीचे किसी दुकान पर उपलब्ध ही नहीं था। इस बारे में पूछने पर मंडी सचिव का कहना था कि माल की कमी नहीं है। फुटकर रेट में इतना अंतर कैसे है? इसे चेक कराया जाएगा।

गर्मी का भी दे रहे हैं हवाला

खुदरा व्यापारियों का कहना है कि हम माल थोक में खरीदते हैं

हमारे पास आलू से लेकर टमाटर तक चेक करने का आप्शन नहीं होता जबकि खुदरा कस्टमर एक-एक आलू छांटकर लेता है

थोक में उठाया गया माल साफ करने पर कम से कम दस फीसदी का नुकसान होता है

थोक रेट पर मंडी शुल्क और उसे कैरी करने का भाड़ा अलग से पे करना होता है

बच जाने की स्थिति में रात भर में सब्जियां खराब हो जाती हैं

नुकसान होने वाले माल की भरपाई का कोई जरिया नहीं है इसलिए रेट बढ़ा देते हैं

ये हैं सब्जी के रेट (रुपये प्रति किलो)

सब्जी - थोक भाव प्रति किलो - मिला ये रेट- फुटकर भाव - मिला ये रेट

आलू- 500-700 - 800-1300 - 10-15 - 20-25

प्याज- 800-1000 - 900-1200 - 15-20 - 25-30

टमाटर- 400-600 - 550-800 - 10-15 - 20-25

खीरा- 500-700 - 800-850 - 10-15 - 25-30

मिर्ची - 1000-1200 - 1200-1400 - 15-20 - 35-40

लहसुन - 3000-4000 - 5000-6000 - 45-50 - 75-80

अदरक - 2000-3000 - 2800-3600 - 35-40 - 70-75

नींबू - 2500-3000 - 3500-3800 - 40-50 - 70-80

ये हैं फलों के रेट (रुपये प्रति किलो)

सन्तरा- 5000-6000 - 6009-7000 - 100-110 - 140-150

सेब- 8000-10000 - 10000-12000 - 100-135 - 220-250

अंगूर- 3000-4000 - 5000-6500 - 50-60 - 89-100

तरबूज - 400-600 - 700-900 - 10-15 - 25-30

खरबूज - 1500-2000 - 1800-2200 - 25-30 - 30-35

कीवी - 900-1100(प्रति पैकेट) - 1100-1300 - 40-50 - 55-60

पपीता - 2500-3000 - 2800-3500 - 40-45 - 50-60

आम - 4000-5000 - 4400-6000 - 60-70 - 70-85