प्रयागराज (ब्‍यूरो)। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर उनकी जन्मभूमि के लोग खासे उत्साहित हैं। प्रशंसकों ने उनकी दीर्घायु के लिए भजन-पूजन किया व देशी घी के 78 दीप जलाकर दीर्घायु की कामना की तो कहीं नृत्य करके शुभकामनाएं दी गई। प्रयागराज सेवा समिति की ओर से बांध स्थित लेटे हनुमानजी के मंदिर पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया।

भारत रत्‍‌न दिये जाने की मांग

प्रयागराज सेवा समिति की ओर से बड़े हनुमान मंदिर में 78 दीप जलाकर बिग बी के स्वस्थ जीवन व दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर संगम नोज पर विधिविधान से पूजन-अर्चन कर मंगल कामना की गई। कवि विष्णु दयाल श्रीवास्तव ने अमिताभ के जीवन पर आधारित कविता व मधुशाला का संगीतमय पाठ किया। संयोजक तीर्थराज पांडेय ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अमिताभ को भारत रत्न प्रदान करने की मांग की। अनुपमा पांडेय, अध्यक्ष पं। धर्मराज पांडेय, दुकानजी, राकेश श्रीवास्तव, सर्वेश त्रिपाठी, रवि राज पांडेय, प्रभु राज, सुनीता अवस्थी, कल्पना शर्मा, पूनम तिवारी, दुर्गेश नंदिनी पांडेय मौजूद रहीं।

कलाकारों ने की मोहक प्रस्तुति

रामवाटिका परिसर में कलाकारों ने आनंद किशोर के निर्देशन में ढेडि़या लोकनृत्य की मोहक प्रस्तुति की। इस अवसर पर सामूहिक रूप से केक काटकर अमिताभ को बधाई दी गई। संयोजन पूनम किशोर ने किया। सुप्रिया रावत, दीपशिखा, निधि, पूजा, कौशिकी, शीलू, खुशी पाठक, सौंदर्य सिंह, आकाश पटेल, हंसराज शर्मा, प्रांशु पटेल, अभय गुप्ता, विमल किशोर मौजूद रहे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पार्षद पवन श्रीवास्तव ने सदी के महानायक को कायस्थ कुल गौरव बताया।