प्रयागराज। इंस्टीट्यूट यूनिर्वसिटी में तब्दील हो गई, मगर इस सफर में लाल बंधुओं पर मुकदमों का इतना बोझ हो गया कि अब शायद ही उन्हें जेल की सलाखों से छुटकारा मिल सके। लाल बंधुओं में सबसे बड़े आरबी लाल जोकि शुआट्स के कुलपति हैं, उन्हें पूर्व भाजपा नेता दिवाकर त्रिपाठी पर हमले में जेल भेज दिया गया। जबकि विनोद बी लाल जोकि शुआट्स के डायरेक्टर हैं उन्हें यहां के पूर्व छात्र शरवेंद्र विक्रम सिंह पर हमले में जेल भेजा जा चुका है। वहीं, शुआट्स के प्रति कुलपति एसबी लाल का कोई अता पता नहीं है। कुलपति आरबी लाल पर विभिन्न मामलों में 26 केस दर्ज हैं।


11 केस दर्ज हैं आरबी लाल पर नैनी में।
5 केस दर्ज है आरबी लाल पर फतेहपुर में।
2 केस सीबीआई ने दर्ज कराया है लखनऊ में।
1 केस दर्ज है सिविल लाइंस थाने में।
1 केस दर्ज है जार्जटाउन थाने में।
2 केस दर्ज है कैण्ट थाने में।
1 केस दर्ज है हमीरपुर में।
1 केस दर्ज है प्रतापगढ़ में।
1 केस दर्ज है घूरपुर थाने में।


नैनी पुलिस ने कुलपति आरबी लाल को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरबी लाल को कोर्ट ने दो दिन की रिमांड पर नैनी जेल भेज दिया है। आरबी लाल को दो जनवरी को कोर्ट में दोबारा पेश किया जाएगा।
गुलाब अग्रहरी, जिला शासकीय अधिवक्ता