प्रयागराज (ब्‍यूरो)। रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर बुधवार से दो दिवसीय क्षेत्रीय विज्ञान एवं वैदिक गणित योजना बैठक का शुभारंभ प्रिंसिपल एवं क्षेत्रीय विज्ञान प्रमुख बांके बिहारी पांडे के संयोजन तथा क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र जी के मार्गदर्शन से हुआ। बैठक में सत्र 2023 -24 के विज्ञान/ वैदिक गणित के परिणाम की समीक्षा, सत्र 2024- 25 के विज्ञान/ वैदिक गणित के पाठ्यक्रम पर चचा सहित तमाम विषयों पर चर्चा होगी।

विद्यार्थियों में वैज्ञानिक प्रतिभा का विकास जरूरी
बैठक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी प्रांतीय समितियां के विज्ञान एवं वैदिक गणित के प्रांत प्रमुख, सह प्रमुख तथा क्षेत्रीय प्रमुख सहित 30 प्रतिभागी उपस्थित रहे। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने बताया कि हमें विद्यार्थियों में वैज्ञानिक प्रतिभा विकसित करने का अवसर प्रदान करना है। विज्ञान का समाज के विकास के साथ संबंध, इस विषय को बच्चों के ध्यान में लाने तथा उन्हें यह अनुभव करने के लिए की वे कल के वैज्ञानिक हैं तथा बच्चों में उनके द्वारा तैयार किए जाने वाले प्रदर्शों के माध्यम से रचनात्मक अन्वेषण एवं संश्लेषण की क्षमता को विकसित करना है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ राम मनोहर, प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, विजय उपाध्याय, सुमंत पांडे, क्षेत्रीय वैदिक गणित प्रमुख संतोष कुमार सिंह, सह प्रमुख श्याम मनोहर शुक्ला, नीरज शुक्ला, अवधेश मिश्रा, बलवंत सिंह, हरिकिशुन गिरी, अनुज कुमार सिंह सहित सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे।