-शहीद जवानों की पत्नियों को एडीजी ने शॉल भेंटकर किया सम्मानित, छलक पड़ीं आंखें

PRAYAGRAJ: पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देकर उनके पराक्रम को याद किया गया। धूमनगंज चतुर्थ वाहिनी पीएसी परिसर में जवानों को अफसरों ने सलामी दी। चीफ गेस्ट रहे एडीजी जोन प्रेम प्रकाश ने जवानों की हौसला-आफजाई किया। इस मौके पर आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह सहित महकमें के सभी अधिकारी मौजूद रहे।

आईजी और एसएसपी भी रहे मौजूद

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद एडीजी ने कहा कि जवानों की शहादत कभी बेकार नहीं जाती। शहीदों को पूरा देश शीश झुकाकर सलाम करता है। आईजी केपी सिंह, एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, पीएसी के कमांडेंट समेत अन्य अधिकारियों ने भी शहीद स्मारक पर पुष्प अíपत कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस मौके पर एडीजी ने जब शहीद पुलिसकर्मी चिरंजीव की पत्नी मंजू देवी, रमेश की पत्नी निशा देवी, अशोक कुमार की पत्नी सुनीता को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। शहीद सिपाही साहब लाल के बेटे सत्येंद्र कुमार की आंखें भी पिता की याद में छलक पड़ीं। स्मृति दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों के बीच वॉलीबाल मैच भी खेला गया, जिसका उद्घाटन एसएसपी ने किया।

नारी सुरक्षा व सम्मान पर जोर

मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत युवतियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में आइजी केपी सिंह ने नारी सुरक्षा और सम्मान पर बल दिया। महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि विषम परिस्थितियों में उनके मोबाइल के टूल्स कैसे उन्हें सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने महिलाओं के आत्मरक्षा पर भी जोर दिया। कहा कि पुलिस महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर सजग है। बगैर डरे महिलाएं और युवतियां अपने साथ होने वाली घटनाओं को बताएं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।