करेली एरिया में सामने आया मामला, सात साल से चल रहा था चक्कर

ALLAHABAD: करेली थाना क्षेत्र के अकबरपुर निहालपुर निवासी एक युवती से निकाह करने का भरोसा दिलाकर उसके साथ दुराचार करता रहा। इसके बाद युवक सउदी चला गया। कुछ दिन पहले जब युवक सउदी से वापस लौटा तो युवती ने युवक को निकाह के लिए दबाव बनाया। इस पर युवक ने इंकार कर दिया। जिसके बाद युवक और युवती के परिजनों में विवाद हो गया। युवती के परिजनों ने पूरे मामले को लेकर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सात साल से चल रहा प्रेम संबंध

करेली के निहालपुर एरिया में रहने वाला एक शख्स मीट की दुकान चलाता है। घर पर उसकी 28 वर्षीय बेटी भी रहती थी। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक अरशद उसके घर के पड़ोस में ही रहता था। करीब सात साल पहले दोनों के बीच प्रेम हुआ। इस दौरान युवक ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। अरशद उससे अक्सर निकाह करने की बात कहता था। करीब दो साल पहले वह सउदी जाने लगा तो वहां से लौटकर आने के बाद निकाह करने की बात कही। लगभग 15 दिन पहले अरशद घर लौटा तो युवती ने निकाह का दबाव बनाया। इस पर आरोपी ने उसे धमकी। बात परिजनों को पता चली तो दोनों के परिजनों में झगड़ा हुआ। इसके बाद प्रेम में ठगी गई युवती ने फरेबी आशिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोप अरशद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जितेन्द्र सिंह

इंस्पेक्टर करेली