प्रांतीय नेताओं व शासन के बीच नौ ¨बदुओं पर हुई वार्ता

PRATAPGARH (JNN): बुधवार को आधी रात से होने वाली रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल प्रांतीय नेताओं व शासन के बीच हुई वार्ता के बाद स्थगित कर दी गई। यह जानकारी रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष चंद्र कुमार सिंह ने दी।

शासन से वार्ता के बाद लिया गया निर्णय

उन्होंने बताया कि मांग में शामिल नौ ¨बदुओं पर शासन ने सहमति दी है। इसमें अक्षम चालकों को नौकरी से न निकालने, दीपावली के पूर्व कर्मचारियों को पांच हजार रुपये एरियर व छह प्रतिशत डीए देने की मांग भी शामिल है। परिषद के जिला मंत्री सुरेश चंद्र पांडेय ने कहा कि नौ ¨बदुओं पर सहमति होने के बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई। गौरतलब है कि रोडवेज कर्मचारियों ने बुधवार की रात से चक्काजाम, काम बंद व कलम बंद हड़ताल की घोषणा की थी।