-भगवान बुद्ध के जयंती पर सिटी में निकाली गई शोभा

-बौद्ध कम्यूनिटी के लोगों ने समाज के हर व्यक्ति तक सत्य और अहिंसा का संदेश पहुंचाने का लिया संकल्प

ALLAHABAD: दुनियां में सत्य और अहिंसा का संदेश देकर मानव को दिशा दिखाने वाले भगवान बुद्ध के जन्मोत्सव पर वेडनसडे को सिटी में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कुशवाहा बंधु की ओर से निकाली गई बुद्ध धम्म यात्रा की शुरुआत सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे से हुई। जहां पंचशील ध्वज संरक्षक रमेश चन्द्र कुशवाहा ने फ्लैग ऑफ करके इसका आरम्भ किया। धम्म यात्रा सिटी के पीडी टंडन पार्क, कम्पनी गार्डेन होते हुए हाथी पार्क में बुद्ध प्रतिमा पर पहुंची। जहां समापन समारोह का आयोजित हुआ। बौद्धाचार्य राव सजीवन नाथ ने पंचशील त्रिशरण पाठ करके तथागत संदेश दिया। आखिर में प्रियतम सिंह कुशवाहा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

लार्ड बुद्धा पार्क में मनाई गई जयंती

भगवान बुद्ध की जयंती के मौके पर मेंहदौरी स्थित लार्ड बुद्धा पार्क में भी लार्ड बुद्धा वेलफेयर सोसाइटी की ओर से जयंती समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कमलेश चौधरी ने की। चीफ गेस्ट जिया लाल गौतम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भारतीय समाज के लिए जरूरी है कि लोग भगवान बुद्ध के बताएं मार्गो का अनुसरण करें। ताकि समाज में शांति व सौहार्द का वातावरण बने। नैनी में स्थित सम्राट हर्षवर्धन बुद्ध विहार में भी आठवें त्रिपावनी धम्म उत्सव का आयोजन हुआ। सुबह सात बजे से शुरू हुए महोत्सव में पूजा वंदन के बाद ख्0 नए उपासक संस्था के प्रबंध निदेशक जीएस शाक्य के साथ दीक्षा लेकर भिक्खु बने। इसके बाद पवित्र बोधि वृक्ष की पूजा हुई। इसके बाद करणीय मेत सुत, महामंगल सुत, लक्खन सुत, रतन सुत का भिक्खु संघ ने संगायन किया। इस मौके पर धम्म देशना की कड़ी परमपूज्य भिक्खु देवानंद वर्धन ने सभी को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर बधाई दी। पू। भंते बुद्धवंश ने कहा कि भगवान बुद्ध का धर्म आचरण करने पर आधारित है। व्यक्ति को सदैव सजग अर्थात होशपूर्वक जीवन यापन करना चाहिए। इस मौके कई अन्य गेस्ट ने भी अपनी विचार रखे।