विदेश में रहने वाले युवक से शातिर युवती ने झांसा देकर की थी शादी

बेटे के साथ फ्राड पर रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने लिखाई दारागंज थाने में रिपोर्ट

PRAYAGRAJ: आस्ट्रेलिया में रहने वाले एक युवक को शातिर युवती ने प्यार का झांसा देकर फंसाया और सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का फैसला लिया। शादी के सात दिन भी सुकून भरे नहीं बीते और दुल्हन ससुराल से सामान समेटकर गायब हो गयी। इस फ्रॉड की जानकारी हुई तो लड़के वालों के पैरों तले से जमीन खिसक गयी। पिता ने इस मामले में दारागंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

आनलाइन साइड से हुआ था सम्पर्क

दोनों जीवनसाथी डॉट कॉम के जरिए एक-दूसरे के सम्पर्क में आए थे। लॉकडाउन में युवक घर आया तो दोनों की शादी हो गई। विवाह बाद उसने जो किया वह चौंकाने वाला था। शादी बाद वह ससुराल आ गई और युवक से दूरी बनाए रही। इस बीच वे अपने प्रेमी के टच में बनी रही। बात युवक को मालूम चली तो वह विरोध करने लगा। इस पर वह धमकी देना शुरू कर दी। उसकी इस हरकत की खबर मायके वालों को दी गई। उसकी मां भी युवक पर ही बरस पड़ी। इस दौरान बहसबाजी चलती रही। दिसंबर 2020 में वह वह सारे गहने और कपड़े सहित कैस समेट कर चली गई। युवक के पिता की तहरीर पर दारागंज पुलिस द्वारा मुकदमा लिखा गया।

लॉकडाउन में आया था घर

अलोपीबाग निवासी रिटायर्ड बैंक मैनेजर महेंद्र कुमार पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया कि बेटा पुनीत विदेश में रहता है। लॉकडाउन में वह घर आया था। जीवनसाथी डॉट कॉम के जरिए दीपिका पांडेय से उसका परिचय हुआ। पिछले वर्ष 10 दिसंबर को सिविल लाइंस स्थित होटल से दोनों की शादी हुई। दीपिका घर और दूसरे दिन पुनीत बताया कि उसके व्यवहार असामान्य हैं। वैवाहिक रिश्ते से वह दूरियां बनाए रही। रात भर किसी दूसरे चैट करती रही। आरोप है कि विरोध व पूछने पर वे धमकी देने लगी। कुछ दिन पता चला कि दीपिका के कहने पर साथियों संग 15 दिसंबर को जावेद अहमद आकर आवास के बाहर खड़ी गाड़ी के टॉयर में आग लगा दिया। नीयत घर लाने की थी। इसके बाद वह शादी में दिए गए करीब छह लाख के गहने व एक लाख हस्सी हजार रुपये कैस और कपड़े लेकर पिता के साथ चली गई। उसने आरोप लगाए हैं कि दीपिका सोची समझी रणनीति के तहर उसके बेटे को फंसाया गया है। तहरीर पर पुलिस जावेद, दीपिका, दीपिका की मां कुसुम, पिता रोहिणी प्रसाद पांडेय, अर्चना उर्फ आरती बहन, भाई श्रवण पांडेय, अनुराग पांडेय व दो अन्य एड्रेस अज्ञात के खिलाफ धारा 380, 1120 बी, 506, 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

दोनों एक दूसरे के संपर्क में ऑनलाइन आए थे। इसके बाद लव मैरिज अरेंज हुई थी। बाद में लड़की धोखा देकर भाग गई। जैसा कि युवक के पिता का आरोप है। आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

जयप्रकाश शाही

इंस्पेक्टर दारागंज