राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने रविवार को स्थापना दिवस के मौके पर शस्त्र पूजन कर विजयदशमी हर्षोल्लास के साथ मनाई। 29 नगरों तथा गंगापार व यमुनापार के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। प्रयाग उत्तर के भरद्वाज नगर में प्रांत प्रचारक रमेश ने गणवेशधारी स्वयंसेवकों को संबोधित किया। कहा कि संघ के सेवा समर्पण और अनुशासन के कारण विदेशों में भी भारत का मान बढ़ा रहे हैं। आरएसएस देश के प्रत्येक गांव तक पहुंचने के लिए कृत संकल्पित है।

95 साल का सफर हुआ पूरा

उसने 95 वर्ष का सफर पूरा कर लिया है। अध्यक्षता सह विभाग संघचालक सेवक राम ने की। विभाग कार्यवाह शिव प्रकाश मौजूद रहे। कालिंदी नगर के देवरस शाखा में प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ। मुरारजी त्रिपाठी ने कहा कि अलगाववादी, समाज विरोधी शक्तियों को सामूहिक चेतना के बल पर ही रोका जा सकता है। भाग धर्म जागरण प्रमुख राजेश्वर सिंह, मनोज, पार्षद अखिलेश सिंह, जगदीश सिंह आदि मौजूद रहे। कौटिल्य शाखा में प्रांत सह सेवा प्रमुख सत्य विजय, ज्वाला देवी इंटर कॉलेज में प्रांत प्रचारक प्रमुख जयप्रकाश, त्रिवेणी नगर में विभाग कार्यवाह गंगा दत्त जोशी, प्रतिष्ठान पुर नगर तथा माधव नगर में विभाग संघचालक प्रो। केपी सिंह, कृष्ण नगर में संजीव, गोविंद नगर में रासबिहारी, प्रभु दत्त ब्रह्मचारी नगर में एसपी सिंह, दयानंद नगर में सत्यपाल, विवेकानंद नगर में नागेंद्र, साकेत नगर में डॉ। प्रमोद के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। सभी कार्यक्रमों में अमृत वचन, एकल गीत, गण गीत, शारीरिक प्रदर्शन तथा प्रार्थना आयोजित की गई।

विजयदशमी पर विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय केसर भवन में आचार्य अमरनाथ तिवारी ने शस्त्र पूजन कराया। इस मौके पर अजय गुप्ता, अनिल सिंह, अशोक सिंह, अमित पाठक, सुनील, सुशील, किशन जायसवाल, दुर्गेश, अभिषेक, अमित सिंह, राजकुमार, नवीन, शिवम, गुरु प्रकाश राव, विनोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।