प्रयागराज ब्यूरो । महाकुंभ 2025 से पहले शहर की दो दर्जन से अधिक सड़कें रोशनी से जगमग हो जाएंगे। गंगा नदी पर बना शास्त्री ब्रिज भी आकर्षक लाइट से नहा उठेगा। मार्ग प्रकाश की व्यवस्था सिर्फ मेला क्षेत्र में ही नहीं होगी। यह काम नगरीय क्षेत्र की एक सीमा से दूसरे बार्ड तक किया जाएगा। ताकि इस धार्मिक आयोजन में आने वाले श्रद्धालु रात के वक्त शहरी एरिया में प्रवेश करते ही गुड फील करें। इनमें बार्डर पर स्थित कई विस्तारित एरिया की भी सड़कें शामिल हैं।

हर रोड का निर्धारित है बजट
इन सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था के लिए पिछले दिनों हुई नगर निगम सदन की बेठक में प्रस्ताव पास हो चुका है। एक-एक रोड पर मार्ग प्रकाश में आने वाले खर्च का भी क्लियरीफिकेशन हो चुका है। यह बजट सदन के द्वारा पास किया जा चुका है। कई सड़कों पर किए जाने प्रकाश कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सदन ने अफसरों को निर्देश दिया है कि आचार संहिता लागू होने के पूर्व टेंडर निकाल कर कार्य शुरू करा दिए जाएं। क्योंकि आचार संहिता लागू होने के बाद कार्य प्रभावित नहीं हो और समय से पूरा हो जाय। नहीं तो बीच में बारिश का सीजन आने वाला है। बारिश के दिनों में कार्य वैसे भी प्रभावित हो जाते हैं। यदि काम शुरू कराने में देर किया गया तो महाकुंभ के पूर्व एक साथ यह सारे कार्य का हो पाना संभव नहीं होगा। काम पूरा होने के बाद यानी महाकुंभ में शास्त्री ब्रिज से लेकर अन्य सभी सड़कें रोशनी से नहा उठेंगी।


इन सड़कों पर होगी प्रकाश व्यवस्था
एयरपोर्ट से ट्रिपल आईटी होते हुए जागृति चौराहे ते प्रकाश व्यवस्था पर 665.77 लाख रुपये खर्च होंगे।
553.88 लाख रुपये से चार लेन गंगा नदी शास्त्री ब्रिज पर पुराने विद्युत पोल तथा रेलिंग के स्थान पर नये अष्टकोन पोल तथा नई रेलिंग व महाकुंभ से सम्बंधित फ्लैग प्रिंटिंग बोर्ड लगाए जाएंगे।
अरैल रोड एडीए चौराहा नैनी से मेवैया तिराहा तक मार्ग प्रकाश पर 60.20 लाख व मीरजापुर रोड एडीए चौराहा नैनी से मेवैया तिराहा तक प्रकाश कार्य पर 82.20 लाख किए जाएंगे।
पुराने यमुना पुल से महेवा गेट तक मार्ग प्रकाश पर 68.75 लाख व रीवा रोड मामा भांजा तालाब चौराहे से एफसीआई रोड फ्लाई ओवर तक मार्ग पर प्रकाश पर 154.42 लाख खर्च होंगे।
65.93 लाख रुपये से केपी इंटर कॉलेज अमरनाथ झा मार्ग से जगत तारन गल्र्स डिग्री कॉलेज तक मार्ग प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।
जबकि लखनऊ मार्ग हथिगहां नगर निगम सीमा से मलाक चौराहा तक व प्रतापगढ़ मार्ग मलाक चौराहा से भदरी नगर निगम सीमा तक मार्ग प्रकाश पर 350.22 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
एमएल कान्वेंट स्कूल से आनन्द अखाड़ा होते हुए बाघम्बरी रोड तक मार्ग प्रकाश पर 35.11 लाख खर्च होंगे। डायमंड जुबली छात्रावास से चर्च लेन होते हुए कुंदर गेस्ट हाउस तक मार्ग प्रकाश पर 52.30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
बालसन चौराहे से चिल्ड्रेन हॉस्पिटल मार्ग पर 73.78 लाख की लागत से रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। वहीं मजार चौराहे से शिवकुटी थाने तक मार्ग प्रकाश पर 73.78 लाख रुपये खर्च होंगे।
जवाहरलाल नेहरू रोड से यूनियन बैंक से परिमल प्रकाश मार्ग होते हुए कैंप कार्यालय से जलकल विभाग अल्लापुर मार्ग पर 92.98 लाख रुपये से प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी।
केपीयूसी से इंडियन प्रेस चौराहे तक मार्ग प्रकाश व्यवस्था पर 32.85 लाख व वाराणसी मार्ग हबूसा मोड़ से सहसों चौराहा तक मार्ग प्रकाश व्यवस्था पर 262.25 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी तरह कानपुर जीटी रोड गुरुद्वारा से मंदर मोड़ तक मार्ग प्रकाश पर 157 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इतना ही नहीं, 30.89 लाख रुपये की लागत से कर्नलगंज इंटर कॉलेज से फिनिक्स हॉस्पिटल होते हुए एलआईसी रोड तक रोशनी की व्यवस्था की जाएगी।
पिछले दिनों नगर निगम सदन की बैठक में पास हुए फाइलों पर गौर करें तो नैनी बंधा रोड डीपीएस स्कूल से मवैया तिराहा होते हुए सरस्वती हाईटेक सिटी तक मार्ग पर 119.06 लाख से प्रकाश के इंतजाम किए जाएंगे।


महाकुंभ 2025 के मद्देनजर कई सड़कों पर प्रकाश के उम्मदा इंतजाम किए जाएंगे। इन कार्यों को सदन में मंजूरी मिल चुकी है। विकास कार्यों में बजट कभी भी आड़े नहीं आने पाएगा। कार्य जल्द ही शुरू होंगे।
उमेशचंद्र गणेश केसरवानी, महापौर नगर निगम प्रयागराज