-जयपुर की राइज टेक कंपनी आठ स्कूलों में बनाएगी स्मार्ट क्लास

-स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कंपनी को चार माह में काम पूरा करने की मिली जिम्मेदारी

PRAYAGRAJ: स्मार्ट सिटी प्रयागराज के चार स्कूलों और चार इंटर कॉलेजों में इसी शैक्षिक सत्र में स्मार्ट क्लासेज मिल जाएंगी। जयपुर की कंपनी राइज टेक को टेंडर प्रक्रिया के तहत अगले चार माह में काम पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई है। शनिवार को हुए टेंडर में कुल पांच कंपनियां शामिल थीं। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि तय समय में काम हुआ तो छात्रों को स्मार्ट क्लास में पढ़ने का मौका मिल जाएगा।

पढ़ाई का यूनीक एक्सपीरियंस

यह अपने आप में यूपी का पहला प्रोजेक्ट है जो प्रयागराज की झोली में गिरा है। इसमें चार प्राइमरी स्कूल और चार इंटर कॉलेज में स्मार्ट क्लास का निर्माण किया जा रहा है। बच्चों को प्रोजेक्टर के तहत पढ़ाई कराई जाएगी। इसके अलावा स्कूल में कई हाइटेक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। क्लासेज में टच स्क्रीन बोर्ड पर मूविंग डायग्राम के जरिए स्टूडेंट्स को समझाया जाएगा। प्रत्येक क्लास का कोर्स कंटेंट भी ऑनलाइन होगा। एक क्लिक में संबंधित चैप्टर सामने आ जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि स्टडी कंटेंट तैयार हो चुका है। इसलिए स्ट्रक्चर तैयार होते ही हाइटेक पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

स्मार्ट स्कूलों में मिलने वाली सुविधाएं

टच स्क्रीन बोर्ड

ऑनलाइन कोर्स कंटेंट

मूविंग डायाग्राम के जरिए स्टडी

बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम

सीसीटीवी कैमरे फार सिक्योरिटी परपज

ऑनलाइन टीचर्स परफॉर्मेस असेसमेंट

कम्प्यूटर लैब

टेक्निकल स्टाफ

लैपटाप या टैबलेट इन क्लासरूम

प्रोजेक्ट में क्या है शामिल

शासन ने स्कूलों को स्मार्ट बनाने के लिए भारी भरकम राशि दिया जाना तय किया है। इसके लिए जिला प्रशासन को कुल 10 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं।

चयनित होने वाले आठ स्कूलों में चार इंटर तक और चार स्कूल प्राइमरी के हैं।

कोशिश की जा रही है कि बालिकाओं के स्कूलों का चयन अधिक संख्या में हो।

स्कूलों की बिल्डिंग के साथ क्लास रूम को अपडेट किया जायेगा

एक स्कूल के अपग्रेडेशन में सवा करोड़ खर्च किए जाने का प्रावधान है।

किस स्कूल में कितने स्मार्ट क्लास

गवर्नमेंट ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज सिविल लाइंस 11 क्लासरूम

गवर्नमेंट ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज कटरा 09 क्लासरूम

गवर्नमेंट ब्वायज इंटर कॉलेज नॉर्थ मलाका 32 क्लासरूम

भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज मम्फोर्डगंज 10 क्लासरूम

प्राइमरी स्कूल राजापुर 03 क्लासरूम

प्राइमरी स्कूल एलनगंज 03 क्लासरूम

प्राइमरी स्कूल लूकरगंज 03 क्लासरूम

प्राइमरी स्कूल हरवारा

03 क्लासरूम

प्रयागराज यूपी का पहला शहर होगा जहां स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज शुरू की जा रही हैं। इसका टेंडर प्रक्रिया हो गई हैं। जयपुर की राइज टेक कंपनी चार माह में ये प्रोजेक्ट पूरा करेंगी। तय समय में काम हो गया तो बच्चों को इसी सत्र में हाइटेक पढ़ाई का एक्सपीरियंस मिल जाएगा।

विपिन सिंह, असिस्टेंट मैनेजर, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट