पूर्व सांसद सलीम इकबाल शेरवानी के आवास पर ब्राह्मण समाज के लोगों को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिलायी सदस्यता

पूर्व सासंद सलीम इक़बाल शेरवानी के आवास पर ब्राहमण समाज के लोगों को सपा की सदस्यता ग्रहण कराने के उपरान्त प्रेस को सम्बोधित करते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार पर जमकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शब्दबाण चलाये। कहा किसान दो माह से आन्दोलन कर रहे हैं लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार हिटलर की चाल चल रही है। नौजवान बेरोजगार हैं। उनको रोजगार देने की बात करने वाली सरकार उन्हें रोडपर ला कर छोड़ दी है। अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर भी जमकर हमला बोला। कहा प्रदेश हत्याओं से थर्रा रहा है अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। निषाद समाज पर पुलिसिया ताण्डव पर कहा समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले निषाद समाज का दुख दर्द साझा किया और आíथक मदद पहुंचाई। अखिलेश बोले भाजपा मुक्त भारत की मांग अब खुद जनता कर रही है। देर से पत्रकार वार्ता मे पहुंचे पर प्रेस के लोगों से छमा मांगते हुए कहा अब ऐसा नहीं होगा। सपा की सरकार बनने पर पत्रकारों को और सम्मान मिलेगा।

अखीलेश यादव का हुआ जगह-जगह स्वागत

हवाई अड्डे पर जिलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव, महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार, महासचिव रवीन्द्र यादव, डॉ मान सिंह यादव, धर्मराज पटेल, विजमा यादव, पूजा पाल, हाजी ओवैस हसन, जोखू लाल यादव, संदीप पटेल, सहित तमाम नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवानी करते हुए पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया। वहीं मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव यथांश केसरवानी, युवा नेता जॉन्टी यादव, मो। शारिक़, महेन्द्र निषाद, मोईन हबीबी सहित सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया।

पूर्वमंत्री रामपूजन पटेल और रिचा सिंह के आवास पर शोक प्रकट किया

पूर्वमंत्री रामपूजन पटेल के आकस्मिक निधन की खबर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनके आवास पहुंचकर शोक प्रकट किया। वही गत दिवस इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ। रिचा सिंह की माता के देहान्त पर शोक प्रकट करने अखिलेश यादव उनके आवास भी गए और रिचा सिंह की माता के चित्र पर पुष्प अíपत करते हुए श्रद्धांजलि अíपत की।