माइनस 25 डिग्री तापमान पर किया जा रहा स्टोरेज

रूसी कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक वी के लिए हॉस्पिटल में हाईटेक स्टोरेज सिस्टम यूज किया जा रहा है। बता दें जार्जटाउन स्थित प्रीति नर्सिग होम में स्पूतनिक वी वैक्सीन लगाई जा रही है। यहां इसे माइनस 25 डिग्री तापमान पर स्टोरेज किया जा रहा है। इसकी मॉनीटरिंग ऑनलाइन सीधे कंपनी द्वारा की जा रही है। फ्रीजर से निकली वैक्सीन बर्फ की तरह जमी रहती है। इसे पिघलने के बाद लोगों को लगाया जाता है।

कंपनी कर रही है मानीटरिंग

कोविशील्ड और को वैक्सीन को माइनस 2 से 8 डिग्री के बीच फ्रीजर में स्टोर किया जाता है। जबकि स्पूतनिक वी को माइनस 25 डिग्री पर स्टोर किया जाता है। इसका फ्रीजर सीधे रॉकवेल से मंगाया गया है। इसमें मानीटरिंग डिवाइस भी लगाई गई जो 24 घंटे तापमान को रीड करती रहती है। अगर टेम्प्रेचर माइनस 25 से कम हुआ तो तत्काल इसकी सूचना ऑनलाइन कंपनी को मिल जाती है। वहां से तत्काल हॉस्पिटल को सूचना दी जाती है कि स्टोरेज को मेंटेन करें वरना वैक्सीन खराब हो सकती है।

खत्म हो गया वाक इन, अब ऑनलाइन वैक्सीनेशन

प्रीति नर्सिग होम के संचालक डॉ। अनुज गुप्ता बताते हैं कि हमें कंपनी से कुल 300 वैक्सीन की डोज मिली थी। जिसमें पहले दिन 150 डोज लग चुकी है। बाकी बची डोज को अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए लगाने को कहा गया है। जिसका स्लॉट कोविन पोर्टल के जरिए बुक कराया जाएगा। अब ऑनस्पाट रजिस्ट्रेशन की सुविधा बंद हो गई। मार्निग में वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या अधिक होने की वजह से लोगों ने ऑन स्पाट रजिस्ट्रेशन नही होने पर हंगामा भी किया।

स्पूतनिक वी की अॅानलाइन मानीटरिंग होती है। टेम्प्रेचर फ्लेक्चुएट हुआ तो हमें इसकी हिदायत कंपनी से तत्काल मिलती है। इसे फ्रीजर से निकालने के बाद पिघल जाने के बाद लोगों को लगाया जाता है।

डॉ। ऋतु गुप्ता

प्रीति नर्सिग होम जार्जटाउन