राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का स्थापना दिवस आज धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी के हितों के लिए पूर्व में किए गए संघर्षो को भी याद किया गया तथा निकट भविष्य में कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए लामबंद होकर संघर्षो की अनिवार्यता के संकल्प को भी दुहराया गया।

संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अजय भारती ने ट्रेड यूनियनों के इतिहास और अब तक के उनके संघर्षो को रेखांकित किया, संयुक्त परिषद के जिला मन्त्री विनोद पांडेय ने आज के माहौल में ट्रेड यूनियनों की जरूरत पर रोशनी डालते हुए उनकी लड़ाइयों और उपलब्धियों को याद किया। संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राग विराग ने उदारीकरण के बाद भारत में ट्रेड यूनियनों को खत्म करने की साजिशों का पर्दाफाश करते हुए श्रम कानूनों में बदलाव की मांग की तथा पुरानी पेन्शन योजना को लागू करने के संकल्प को दुहराया। उन्होनें कहा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के गरिमामय इतिहास पर गर्व करने की जरूरत है। यूपी हेल्थ मिनिस्ट्रीयलकर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह को परिषद का प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जतायी गयी। हरिकिशोर तिवारी, शिव बरन सिंह यादव, बीके पांडेय, राजेश्वर शुक्ल, अखिलेश श्रीवास्तव, राजेश कुमार, रामकृष्ण मिश्रा, राजेन्द्र मिश्र, ओपी सिंह, श्यामसूरत, सुरेन्द्र सिंह, आशीष पांडे, राजेश्वर यादव आदि ने सम्बोधित किया।