-पहन रखी है लाल कलर की चेक शर्ट व जींस, पुल पर खड़ी मिली साइकिल

PRAYAGRAJ: एक युवती ने बुधवार सुबह करीब सात बजे नैनी ब्रिज पोल संख्या 21 के पास से यमुना नदी में छलांग लगा दी। यह देख आसपास के लोग व नाविक दौड़ पड़े। सूचना पर नैनी इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह भी जा पहुंचे। नाविकों की मदद से पुलिस ने जब तक शव को बरामद किया वह दम तोड़ चुकी थी। उसकी साइकिल पुल पर ही खड़ी मिली। तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी पहचान देर रात तक नहीं हो सकी।

नहीं हो सकी पहचान

बरामद शव को देख उसकी उम्र करीब 18 से 20 वर्ष के बीच आंकी गई। वह लालगंज की चेकदार शर्ट और जींस पहने हुए थी। हाथ में शर्ट की बांह फोल्ड कर रखी थी। शर्ट में कोई जेब नहीं थी। पुलिस ने उसकी जींस के जेब की तलाशी ली। जेब में भी कुछ ऐसी चीज नहीं मिली जिससे उसकी पहचान की जा सके। जींस में जिस बेल्ट को पहनी थी वह नॉयलॉन के पट्टे से बनी हुई थी। उसके दाहिने हाथ पर रक्षा सूत्र बंधा हुआ है। देर रात तक पुलिस उसकी शिनाख्त को लेकर खोजबीन में जुटी रही। उसके हुलिया व लिबास से माना जा रहा है कि वह शहर की है है। पुलिस को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।