प्रयागराज ब्यूरो । धीरे-धीरे आ रही ठंड अचानक बढ़ गई। सोमवार को सूर्य देव सुबह से शाम तक बादलों के चांदर में लिपटे रहे। सारा दिन धूप नहीं होने से गलन हल्की तेज रही। कोहरे की पतली परत सुबह से शाम तक पूरे शहर पर छाया रहा। यही स्थिति जिले के गंगा और यमुना नगर की भी रही। आसमान में छाए बादल और कोहरे को देख हीरो बनकर घूम रहा यंगिस्तान गर्म कपड़े से ढका हुआ नजर आया। बादलों के आवरण को देखते हुए लोग बारिश का अनुमान लगाते रहे। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि एक से दो दिनों में यहां बारिश हो सकती है। शाम होते ही कोहरे की हल्की परत मोटी होने लगी।

ढलता गया दिन बढ़ती गई ठंड
पिछले दो दिन पूर्व जिले में मौसम काफी खुशनुमा था। गुलाबी ठंड का दिल खोलकर लोग लुत्फ उठा रहे थे। रविवार से मौसम अपना रंग बदलना शुरू किया तो सुबह सोमवार को पूरी तरह परिवर्तित हो गया। सुबह से से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर तक सूर्य देव के दर्शन की लोग उम्मीद लगाए बैठे रहे। मगर सूर्य देव तो दूर उनकी एक किरण भी धरती पर नहीं पड़ी। ऐसी स्थिति में ठंड काफी बढ़ गई। पूरे दिन आसमान में छाए बादलों को सूर्य देव की किरणें भेद नहीं पाईं। ऊपर से कोहरे की हल्की चादर ठंड को टॉनिक देने का काम करती रही। अचानक बढ़ी ठंड को देखकर शर्ट में घूमने वाले युवाओं को जोश भी ठंडा नजर आया। आलमारियों में फोल्ड कर रखे गए गर्म कपड़े बाहर निकल आए। सभी लोग सुबह से ही गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। शाम के वक्त कोहरा बढ़ा तो गलन भी थोड़ी तेज हो गई। ऐसे में लोगों को में रजाई व कंबल आननफानन बाहर आ गए। वृद्धजन व बच्चों के सिर पर कंटोप चढ़ गई। बादल और कोहरे की वजह से तापमान में भी काफी गिरावट देखने को मिली मौसम वैज्ञानिकों की मानें मानें तो सोमवार अधिकतम 26.6 और न्यनतम तापमान 15.3 के करीब रेकार्ड किया गया है। एक अनुमान में मुताबिक कहना था कि एक दो दिनों में यहां बारिश संभावना बन रही है।

डे-बाई-डे तापमान पर एक नजर
डेट अधिकतम न्यूनतम
20 नवंबर 30.6 18.4
21 नवंबर 29.5 16.6
22 नवंबर 29.3 14.6
23 नवंबर 29.3 14.2
24 नवंबर 28.8 13.4
25 नवंबर 29.9 12.5
26 नवंबर 27.9 11.5
27 नवंबर 26.6 15.3