पत्‍‌नी ने शरीर के अंग निकालने के बाद हत्या की आशंका जताई

पेट के इलाज के लिए निकला था, आज तक लौटकर नहीं आया

KAUSHAMBI: कोखराज थाना क्षेत्र के लोहारन का पुरवा का एक युवक पेट के इलाज के लिए इलाहाबाद आया लेकिन घर नहीं लौटा। तीन महीने से उसका कुछ पता नहीं चला है। पत्‍‌नी ने आशंका जताई है कि पति मानव अंगों की तस्करी करने वालों के चंगुल में फंस गया है। अंग निकालने के बाद उसकी हत्या की जा सकती है। अंग तस्करी से संबंधित शिकायत मिलने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। एएसपी ने कोखराज पुलिस को एफआईआर दर्ज कर जांच के निर्देश दिए हैं।

ख्म् अप्रैल को निकला था घर से

लोहारन का पुरवा निवासी ¨पटू के पेट में ख्म् अप्रैल को अचानक दर्द होने लगा था। तकलीफ बढ़ने पर परिवार के लोग घबरा गए। गांव के एक युवक को पांच हजार रुपए देकर पिंटू के साथ इलाज के लिए इलाहाबाद भेज दिया गया। युवक ने बताया कि इलाज के लिए पिंटू को मुंडेरा के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिंटू को भर्ती कराने के बाद युवक घर लौट आया। तीन महीने तक पिंटू लौटकर नहीं आया तो लोगों ने युवक से पूछताछ की। उसने खोजबीन के बाद बताया कि पिंटू अस्पताल से गायब हो गया है।

दर-दर की ठोकरें खा रही पत्‍‌नी

पिंटू की पत्‍‌नी सीमा देवी उसकी खोज में दर-दर की ठोकरें खा रही है। उसने इलाहाबाद के कई अस्पताल में खोजबीन की और कोखराज पुलिस से भी शिकायत की लेकिन काम नहीं बना। आखिरकार वह सोमवार को एएसपी के पास पहुंच गई। आशंका जताई कि ¨पटू के अंग निकालकर उसकी हत्या कर दी गई। उसकी डेड बॉडी को अस्पताल ने ठिकाने लगा दिया। एएसपी ओपी पांडेय ने कोखराज पुलिस को मामला दर्ज कर जांच के निर्देश दिए।