प्रयागराज (ब्‍यरो) इस बार एसोसिएशन के 68 सदस्य ऐसे हैं। जिन्होंने अधिवक्ता के रूप में इलाहाबाद हाईकोर्ट को अपनी सेवाएं देते हुए न्याय क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की और इन्होंने हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति की जिम्मेदारी भी हासिल की। इन्होंने अधिवक्ताओं का मान भी बढ़ाया है। आइये आपको बताते है कौन-कौन बार के सदस्य रहने के साथ मौजूदा समय में जज की अहम भूमिका निभा रहे है। पेश है विनय कुमार सिंह की खास रिपोर्ट।

ऐसे समझें
दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट की टीम ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 150 साल पूरे हो जाने पर तमाम सीनियर अधिवक्ताओं से बातचीत की। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में ऐसे भी जज है। जो बार के सदस्य भी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में मौजूदा समय में 66 जज हैं। जिसमें से 45 हाईकोर्ट बार के सदस्य है। वहीं लखनऊ बेंच में 29 जज है। जिसमें से 23 जज बार के सदस्य है। अधिवक्ता बताते है कि बार एक परिवार है। जिसके जरिए अधिवक्ताओं की मांगों व जरूरत की चीजों को उठाया जाता है। यह अधिवक्ताओं के हित में ही नहीं बल्कि न्याय प्रक्रिया में बाधा बनाने वाले समस्याओं को भी दूर करने का काम करती है।

जानिए इतिहास
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की स्थापना 3 फरवरी, 1873 को हुई थी। यह एशिया का सबसे बड़ा हाईकोर्ट है। जब इसकी स्थापना हुई थी, तब इसमें केवल 12 सदस्य थे। आज के दिन इलाहाबाद हाईकोर्ट में 31 हजार 270 सदस्य हैं। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पहले अध्यक्ष जॉर्डन बनाए गए थे।

1875 में बार लाइब्रेरी का नाम बार एसोसिएशन रखा गया था
बार लाइब्रेरी और लॉयर्स एसोसिएशन दोनों की स्थापना कोर्ट की स्थापना के बाद हुई थी। साल 1875 में बार लाइब्रेरी का नाम बदलकर बार एसोसिएशन कर दिया गया। दो साल बाद 1877 में वकील संघ यानी लॉयर्स एसोसिएशन अलग हो गया। अयोध्या नाथ को लॉयर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष बना दिया गया।

बार एसोसिएशन 1928 तक काम करता रहा
उस समय एसोसिएशन में बहुत से लोग ऐसे भी थे जो कांग्रेस के सदस्य भी थे। इन लोगों में पंडित सर सुंदर लाल, जोगेंद्र नाथ चौधरी, पंडित मोती लाल नेहरू, पंडित जवाहरलाल नेहरू, पंडित मदन मोहन मालवीय, सर तेज बहादुर, डॉ। कैलाश नाथ काटजू, पुरुषोत्तम दास टंडन, डॉ। सतीश चंद्र बनर्जी और प्यारे लाल बनर्जी शामिल थे। यह एसोसिएशन साल 1928 तक काम करता रहा।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया एक्ट 1926 में हुआ था पास
बार काउंसिल ऑफ इंडिया एक्ट 1926 में पास किया गया था। इसके बाद 1928 में 'वकील एसोसिएशनÓ का नाम बदलकर 'एडवोकेट्स एसोसिएशनÓ कर दिया गया था। उस समय एक और एसोसिएशन था जिसका नाम था 'इंडियन बैरिस्टरÓ। इसमें वह लोग होते थे, जिनका मेंबरशिप एप्लीकेशन बार लाइब्रेरी की ओर से रद्द कर दिया जाता था। निहाल चंद बैरिस्टर का जब मेंबरशिप एप्लीकेशन बार लाइब्रेरी से रिजेक्ट हो गया था, तब उन्होंने कई लोगों के साथ मिलकर एक नया संगठन बनाया। साल 1933 में चीफ जस्टिस की ओर से इस संगठन को मान्यता दे दी गई। तभी से इस संगठन को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नाम से जानते हैं। इसमें बैरीस्टर्स और एडवोकेट्स दोनों शामिल थे।

1957 में बना था इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन
19 सितंबर 1957 को सॉलिसिटर जनरल कन्हैया लाल मिश्र ने तीनों संगठन बार लाइब्रेरी, एडवोकेट एसोसिएशन और बार एसोसिएशन को मिलाकर एक संगठन बनाने का सुझाव दिया। उसके बाद तीनों संगठनों को मिलाकर एक संगठन बनाकर इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का नाम दिया गया। तबसे लेकर आज तक यही नाम चलता आ रहा है।

ये हैं बार सदस्य जज
1 - मनोज मिश्रा
2- प्रीतिंकर दिवाकर
3- सुनीता अग्रवाल
4- सूर्य प्रकाश केशरवानी
5- मनोज कुमार गुप्ता
6- अंजनी कुमार मिश्रा
7- महेश चंद्र त्रिपाठी
8- सुनीत कुमार
9- विवेक कुमार बिरला
10- अश्वनी कुमार मिश्रा
11- सिद्धार्थ वर्मा
12- सौमित्र दयाल सिंह
13- राजीव जोशी
14- राहुल चतुर्वेदी
15- सलिल कुमार राय
16- जयंत बनर्जी
17- सरल श्रीवास्तव
18- जहांगीर जमशेद मुनीर
19- राजीव गुप्ता
20- सिद्धार्थ
21- अजीत कुमार
22- राजीव मिश्रा
23- विवेक कुमार सिंह
24- अजय भनोट
25- नीजर तिवारी
26- प्रकाश पाडिया
27- विवेक वर्मा
28- संजय कुमार सिंह
29- पीयूष अग्रवाल
30- सौरभ श्याम शंशरी
31- मंजू रानी चौहान
32- योगेन्द्र कुमार श्रीवास्ताव
33- रोहित रंजन अग्रवाल
34- विपिन चंद्र दीक्षित
35- शेखर कुमार यादव
36- दीपक वर्मा
37- गौतम चौधरी
38- दीपक पाठक
39- समित गोपाल
40- चंद्र कुमार राय
41- कृष्ण पहल
42- समीर जैन
43- आशुतोष श्रीवास्ताव
44- विकास बुधवार
45- सौरभ श्रीवास्तव
46- रमेश सिन्हा
47- देवेंद्र कुमार उपाध्याय
48- अट्टू रहमान मसूदी
49- राजन रॉय
50- संगीता चंद्रा
51- विवेक चौधरी
52- राजेश सिंह चौहान
53- इरशाद अली
54- रजनीश कुमार
55- अब्दुला मोईन
56- दिनेश कुमार सिंह
57- अलोक माथुर
58- पंकज भाटिया
59- जसप्रीत सिंह
60- राजीव सिंह
61- करुणेश सिंह पवार
62- मनीष माथुर
63- शमीम अहमद
64- मनीष कुमार
65- सुभाष विद्यार्थी
66- बृजराज सिंह
67- श्रीप्रकाश सिंह
68- ओमप्रकाश शुक्ला