प्रयागराज ब्यूरो । शहर के विस्तारित बीस वार्डों में विकास की रफ्तार सुस्त होने से लोग परेशान हैं। गांव से कटकर शहर में शामिल किए गए गांवों में विकास की रफ्तार काफी धीमी है। आज तक पानी, बिजली और सड़क जैसी समस्या का समाधान नगर निगम नहीं करा सका। सफाई तक पर जिम्मेदार इन वार्डों में ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे बढ़ रहे मच्छर विस्तारित एरिया के लोग डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारी को लेकर सहमे हुए हैं। कुछ लोगों के साथ शुक्रवार को दर्जन भर पार्षद महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी से मिले। उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया। महापौर के द्वारा अफसरों को अविलंब विस्तारित वार्डों में कार्यों को तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही खुद विस्तारित क्षेत्रों के भ्रमण पर जोर दिए।

डेंगू फैलने के खतरे से लोग सहमे
नगर निगम एरिया में करीब दो लाख 32 हजार हाउस टैक्स पेयी आवास हैं। इन आवासों में 16 लाख से भी अधिक आबादी बसर करती हैं। नगर निगम चुनाव पूर्व शहर का विस्तार किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों से कुछ गांवों को शहर में लिया गया। इस तरह 80 से बढ़कर शहर में 100 वार्ड कर दिए गए। दामन पर शहरी होने का तमगा तो लग गया, मगर विकास के कार्य पूरे नहीं हो पा रहे हैं। महापौर को बताया गया कि वार्डों में आज तक पेयजल की व बिजली एवं रोड की समस्या दूर नहीं हो सकी। इतना ही नहीं कहना था कि इन व्यवस्थाओं को लेकर प्रयास भी नहीं किए जा रहे हैं। इसी के साथ रोड की भी बड़ी और प्रमुख समस्या है। कहना है कि आज तक विस्तारित क्षेत्रों में विकास का पहिया नहीं घूम सका है। महापौर के द्वारा सभी को भरोसा दिलाते हुए अफसरों को इन क्षेत्रों में विकास कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान पार्षद राम मिलन पासी, सियाराम मौर्य, आकाश सोनकर, शिवनारायण यादव, विवेक अग्रवाल सहित दर्जन भर से अधिक वार्डों के लोग भी मौजूद रहे।