प्रयागराज ब्यूरो । लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी हो चुकी है। इसी सूची के आधार पर 25 मई को फूलपुर और इलाहाबाद संसदीय सीट के लिए मतदान होना है। 24 जनवरी को अनंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद पुन: लोगों को अपना नाम सूची में जोडऩे का मौका दिया गया था। जिसके चलते 6 मई को जारी अंतिम सूची में पुरुषों से अधिक महिलाओं के नाम सूची में जोड़े गए हैं। इसे आधी आबादी के लिए उपलब्धि ही माना जाएगा।

पुरुषों से कितनी आगे नही महिलाएं

24 जनवरी 2025 से नामांकन के पूर्व तक चले अभियान के अंतर्गत कुल 45965 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए। इनमें से 24136 महिलाएं और 21928 पुरुष है। ऐसा पहली बार हुआ है। जबकि इसके पहले जब पुनरीक्षण अभियान चलाया गया, हर बार पुरुष अधिक संख्या में जोड़े जाते थे। हालंाकि फोकस हर बार चुनाव आयोग का महिलाओं को अधिक से अधिक जोडऩे पर होता है। इसके अलावा जो भी महिलाएं और पुरुष का नाम जोड़ा गया है, उनमें युवाओं की संख्या अधिक है। यह वह लोग हैं जो हाल ही में 18 साल के हुए हैं या जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल होने से छूट गया था।

वर्तमान में क्या है स्थिति

हालांकि इस समय मतदाता सूची में प्रयागराज में इलाहाबाद, फूलपुर और भदोही आंशिक में कुल मतदाताओ की संख्या 4710484 है। इनमें से पुरुष मतदाता 2551812 और महिला मतदाता 2158152 है। ओवर आल मतदाता में पुरुष ही आगे चल रहे हैं। वहीं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या कम हुई है। 24 जनवरी को प्रकाशित अनंतिम सूची में इनकी संख्या 619 थी और अब यह घटकर 520 रह गई है। इस तरह से थर्ड जेंडर के 99 वोट कम हो गए हैं। फिलहाल इन सभी नए वोटर्स को चुनाव आयोग की ओर से आईडी वोटर कार्ड वितरित किया जा रहा है। यह काम बीएलओ को सौंपा गया है। वह घर घर जाकर यह कार्ड पहुंचा रहे हैं।