मौत के बाद दोस्तों ने भी छोड़ा साथ


Triangle love story !



Allahabad : कल तब सब साथ थे। साथ में स्टडी करते थे। साथ में मस्ती करते थे। एक ही बाइक पर घूमते थे। आउटिंग करते थे। लेकिन उसकीमौत की खबर मिलते ही दोस्तों ने वर्चुअल लाइफ से भी साथ छोड़ दिया। जी हां, इंटर के स्टूडेंट आदित्य की मौत के बाद फेसबुक पर उसके दोस्तों ने अब कन्नी काट ली है। पिता ने उसके दोस्त के खिलाफ ही किडनैपिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई है। लव ट्रिएंगल का मामला भी सामने आ रहा है। पुलिस तफ्तीश में जुटी है.

Friday night कर्जनपुल से लगाई थी छलांग
 हम उसी आदित्य की बात कर रहे हैं जिसने फ्राइडे नाइट कर्जनपुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी थी। इंटर के स्टूडेंट आदित्य की बॉडी की तलाश में सैटरडे को सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद गोताखोरों ने सफलता पा ली। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने उसकी बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया. 

दर्ज कराई kidnapping की report

आदित्य उर्फ प्रिंस इंटर का स्टूडेंट था। उसके पिता अशर्फी लाल बैंक मैनेजर हैं। फ्राइडे को आदित्य अपने साथी आयुष व एक अन्य दोस्तों के साथ घर से निकला था। कुछ देर बाद तीनों कर्जन पुल पर पहुंचे। आयुष की मानें तो बाइक खड़ी करके आदित्य पुल पर पहुंचा और वहीं से छलांग लगा दी। इस हादसे के बाद आदित्य का तीसरा साथी डर कर भाग निकला। स्टूडेंट के गंगा नदी में छलांग लगाने की बात कंट्रोल रूम तक पहुंची। कुछ देर में आदित्य के घर वाले भी वहां पहुंच गए। फैमिली मेंबर्स उसके दोस्तों पर ही धक्का देने का आरोप लगाने लगे। काफी देर तक हॉट टॉक के बाद सर्च आपरेशन चलाया गया, लेकिन रात होने के कारण कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी।   सैटरडे अर्ली मार्निंग आदित्य के पिता शिवकुटी पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने अपने बेटे के गायब होने पर उसके दोस्तों के खिलाफ शिवकुटी थाने में किडनैपिंग की रिपोर्ट दर्ज करा दी.

रात में किया था drink

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक बार फिर आयुष की तलाश में गोताखोर लगा दिए। सुबह नौ बजे उसकी बॉडी मिल गई और किडनैपिंग की बात वहीं खत्म हो गई। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। आदित्य के पिता की एफआईआर दर्ज कराने पर पुलिस ने इंवेस्टिगेशन शुरू कर दी। पुलिस ने उसके साथी आयुष को पूछताछ के लिए बुलाया। आयुष अपने दोस्त आदित्य के पड़ोस में ही रहता है। उसने पुलिस को बताया कि रात में आदित्य ने शराब पी रखी थी। वह उसके पास आया और घूमने चलने के लिए कहा। इस दौरान उसका एक और साथी भी वहां आ गया। तीनों साथ में बाइक से घूमने निकले थे। बाइक लेकर वे कर्जन पुल पर पहुंचे। पुलिस को आयुष ने बताया कि आदित्य ने वहां अपनी बाइक खड़ी की और कर्जन पुल के किनारे दौड़ता हुआ गया और छलांग लगा दी.

Love triangle की चर्चा

पुलिस ने अभी तक सुसाइड की बात मान नहीं है। हालांकि किडनैपिंग की रिपेार्ट दर्ज होने के कारण वह साइलेंट है। हालांकि पुलिस सोर्सेज की मानें तो इस सुसाइड के पीछे ट्रिएंगल लव स्टोरी सामने आ रही है। आदित्य काफी हैंडसम और स्टाइलिश लड़का था। उसकी कोई फ्रेंड थी। कहानी में ट्रिएंगल होने के कारण आदित्य टेंशन में आ गया था। शायद यही कारण है कि आदित्य के फेसबुक प्रोफाइल पर उसके सभी साथी गायब हो गए हैं। मौत के बाद जब आई नेक्स्ट रिपोर्टर ने आदित्य का फेसबुक प्रोफाइल चेक किया तो पता चला कि उसके साथियों ने उसे अनफ्रेंड कर दिया है। शिवकुटी पुलिस इस मामले में साइबर एक्सपर्ट की मदद से इसकी जानकारी करने में जुटी है कि उसके फेसबुक एकाउंट में कौन-कौन से दोस्त जुड़े थे और उन्होंने क्या-क्या कमेंट दिया था. 


आदित्य के पिता ने उसके तीसरे साथी पर शक जताया है। उन्होंने कहा कि किसी निर्दोष के खिलाफ पुलिस कार्रवाई न करे। लेकिन इस बात पता लगाए कि वह तीसरा साथी कौन था जो घटना के बाद भाग निकला। कहीं उसी ने आदित्य को धक्का देकर नीचे तो नहीं गिरा दिया। पुलिस इस मामले में रिपेार्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है.

विनोद कुमार सिंह
एसओ शिवकुटी 

 

Friday night कर्जनपुल से लगाई थी छलांग

 हम उसी आदित्य की बात कर रहे हैं जिसने फ्राइडे नाइट कर्जनपुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी थी। इंटर के स्टूडेंट आदित्य की बॉडी की तलाश में सैटरडे को सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद गोताखोरों ने सफलता पा ली। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस ने उसकी बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया. 

दर्ज कराई kidnapping की report

आदित्य उर्फ प्रिंस इंटर का स्टूडेंट था। उसके पिता अशर्फी लाल बैंक मैनेजर हैं। फ्राइडे को आदित्य अपने साथी आयुष व एक अन्य दोस्तों के साथ घर से निकला था। कुछ देर बाद तीनों कर्जन पुल पर पहुंचे। आयुष की मानें तो बाइक खड़ी करके आदित्य पुल पर पहुंचा और वहीं से छलांग लगा दी। इस हादसे के बाद आदित्य का तीसरा साथी डर कर भाग निकला। स्टूडेंट के गंगा नदी में छलांग लगाने की बात कंट्रोल रूम तक पहुंची। कुछ देर में आदित्य के घर वाले भी वहां पहुंच गए। फैमिली मेंबर्स उसके दोस्तों पर ही धक्का देने का आरोप लगाने लगे। काफी देर तक हॉट टॉक के बाद सर्च आपरेशन चलाया गया, लेकिन रात होने के कारण कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी।   सैटरडे अर्ली मार्निंग आदित्य के पिता शिवकुटी पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने अपने बेटे के गायब होने पर उसके दोस्तों के खिलाफ शिवकुटी थाने में किडनैपिंग की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

रात में किया था drink

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक बार फिर आयुष की तलाश में गोताखोर लगा दिए। सुबह नौ बजे उसकी बॉडी मिल गई और किडनैपिंग की बात वहीं खत्म हो गई। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। आदित्य के पिता की एफआईआर दर्ज कराने पर पुलिस ने इंवेस्टिगेशन शुरू कर दी। पुलिस ने उसके साथी आयुष को पूछताछ के लिए बुलाया। आयुष अपने दोस्त आदित्य के पड़ोस में ही रहता है। उसने पुलिस को बताया कि रात में आदित्य ने शराब पी रखी थी। वह उसके पास आया और घूमने चलने के लिए कहा। इस दौरान उसका एक और साथी भी वहां आ गया। तीनों साथ में बाइक से घूमने निकले थे। बाइक लेकर वे कर्जन पुल पर पहुंचे। पुलिस को आयुष ने बताया कि आदित्य ने वहां अपनी बाइक खड़ी की और कर्जन पुल के किनारे दौड़ता हुआ गया और छलांग लगा दी।

Love triangle की चर्चा

पुलिस ने अभी तक सुसाइड की बात मान नहीं है। हालांकि किडनैपिंग की रिपेार्ट दर्ज होने के कारण वह साइलेंट है। हालांकि पुलिस सोर्सेज की मानें तो इस सुसाइड के पीछे ट्रिएंगल लव स्टोरी सामने आ रही है। आदित्य काफी हैंडसम और स्टाइलिश लड़का था। उसकी कोई फ्रेंड थी। कहानी में ट्रिएंगल होने के कारण आदित्य टेंशन में आ गया था। शायद यही कारण है कि आदित्य के फेसबुक प्रोफाइल पर उसके सभी साथी गायब हो गए हैं। मौत के बाद जब आई नेक्स्ट रिपोर्टर ने आदित्य का फेसबुक प्रोफाइल चेक किया तो पता चला कि उसके साथियों ने उसे अनफ्रेंड कर दिया है। शिवकुटी पुलिस इस मामले में साइबर एक्सपर्ट की मदद से इसकी जानकारी करने में जुटी है कि उसके फेसबुक एकाउंट में कौन-कौन से दोस्त जुड़े थे और उन्होंने क्या-क्या कमेंट दिया था. 

आदित्य के पिता ने उसके तीसरे साथी पर शक जताया है। उन्होंने कहा कि किसी निर्दोष के खिलाफ पुलिस कार्रवाई न करे। लेकिन इस बात पता लगाए कि वह तीसरा साथी कौन था जो घटना के बाद भाग निकला। कहीं उसी ने आदित्य को धक्का देकर नीचे तो नहीं गिरा दिया। पुलिस इस मामले में रिपेार्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विनोद कुमार सिंह

एसओ शिवकुटी