प्रयागराज ब्यूरो । पहली घटना खीरी थाना क्षेत्र के महुली कला निवासी दशरथ पाल का 18 वर्षीय बेटा अरविंद पाल 11वीं का छात्र था। बताया जाता है कि वह शनिवार को बहराइच बाइक से किसी काम से गया था। किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोग एवं परिजन उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी शनिवार की शाम मौत हो गयी। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था एवं एक बहन है। मां कलावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
देर रात हुई मौत
दूसरी घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के बुदौना निवासी दिनेश मिश्रा (48) पुत्र शीतला प्रसाद मिश्रा शनिवार को साइकिल से कहीं गया था। गांव के ही पास साइकिल सवार को अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं परिजनों ने घायल को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक के एक पुत्र, एक पुत्री एवं पत्नी सुधा को रो-रोकर बुरा हाल है।