जानकारी होने पर पहुंची मेजा पुलिस ने लाठियां भांजकर बंद करवाई जुलूस

विजयी प्रधान पद प्रत्याशी व समर्थकों ने पुलिस पर लाए गंभीर आरोप

PRAYAGRAJ: मेजा खास से प्रधान पद पर निर्वाचित सावित्री देवी के समर्थकों को जोश में होश खोना महंगा पड़ा। प्रधान पति जंगी लाल गुप्ता के पति को माला पहना सभी जुलूस निकाल रहे थे। शांति सुरक्षा में रहे दरोगा के जुलूस निकालने से मना किया तो कुछ समर्थक उन पर हमला कर दिए। दरोगा पर हमले की खबर सुन पहुंची गुस्से से तमतमाई मेजा पहुंची ने लाठियां भांजना शुरू कर दिया। नवनिर्वाचित प्रधान पक्ष के लोगों द्वारा पुलिस पर घरों में तोड़फोड़ के आरोप लगाए गए हैं।

जोश में समर्थक खो दिए होश

मेजा खास गांव के प्रधान पद जंगीलाल गुप्ता की पत्नी सावित्री देवी सोमवार को विजयी हुई। जीत की खुशी में जंगीलाल को माला पहना समर्थक कंधे पर उठा लिए। इसके लिए सभी जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए गांव आगे बढ़ने लगे। समर्थकों की संख्या अधिक थी। यह देख शांति व सुरक्षा ड्यूटी में रहे सब इंसपेक्टर अमरेंद्र यादव ने उन्हें विजय जुलूस निकालने से मना किया। इस पर होश में जोश खोया एक समर्थक अमरेंद्र की पिटाई कर दिया। खबर सुन पहुंची पुलिस ने जुलूस निकाल रहे समर्थकों की पिटाई कर दी। इसके बाद विजयी प्रत्याशी सावित्री देवी व उनके पति एवं समर्थकों ने पुलिस पर घर में घुस कर तोड़फोड़ का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस हारे हुए एक प्रत्याशी के इशारे पर ऐसा की।

विजय जुलूस निकालने से मना करने पर समर्थकों द्वारा दरोगा पर हमला किया गया। सूना पर पहुंची पुलिस हल्का बल प्रयोग करते हुए जुलूस बंद करवाई। घर में तोड़फोड़ जैसे आरोप गलत हैं।

अरुण कुमार चतुर्वेदी, इंस्पेक्टर मेजा