प्रयागराज ब्यूरो । प्रयागराज। पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए रेलवे के साथ राज्य कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने आरपार की लड़ाई का मूड बना लिया है। सोमवार से रेलवे और राज्य के कर्मचारियों ने नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन मंडल कार्यालय के समक्ष क्रमिक अनशन शुरू किया। चेतावनी दी कि 11 जनवरी तक पुरानी पेंशन बहाल करने की घोषणा की जाए। वरना रेल का चक्का जाम कर दिया जाएगा। राज्य सरकार के कार्यालयों में ताला बंद कर दिया जाएगा।
पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन मंडल कार्यालय पर क्रमिक अनशन शुरू किया गया। संयोजक आरडी यादव, मंडल सचिव डीएस यादव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष श्यामसूरत पांडेय, मंत्री राजेश शुक्ला, एनजेसीए के सह संयोजक परिषद अध्यक्ष रागबिराग, मंत्री विनोद कुमार पांडेय, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ विशिष्ट बीटीसी के प्रांतीय उपाध्यक्ष उमेश शुक्ला, अधीनस्थ कृषि सेवा संघ मंत्री जयवीर सिंह, सिंचाई संघ के लालमणि यादव संग्रह अमीन संघ के रमेश मणि त्रिपाठी, केंद्रीय संगठनों के संयोजक सुभाष चंद्र पांडेय, मिनिस्ट्रियल के नागेंद्र सिंह, लोको पायलट एके सिंह, अनिल कुमार, इंजीनियरिंग से राजू प्रसाद, आतिफ मोइन, जंक्शन ब्रांच से आशीष कुमार, आरके राय, मैकेनिकल से बृजेंद्र कुमार, हेडक्वार्टर से राम सिंह, एसके सिंह, आयकर कर्मचारी महासंघ के नागेंद्र सिंह समेत सैकड़ों कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन में हिस्सा लिया।