प्रयागराज ब्यूरो । संयुक्त किसान मोर्चा और संयुक्त ट्रेड यूनियंस के आह्वान पर ग्रामीण भारत बंद और औधोगिक हड़ताल के समर्थन में कई दफ्तरों में हड़ताल व गंगापार, यमुनापार के ग्रामीण क्षेत्र को बंद करते हुए छात्र, किसान, नौजवान, मजदूर, कर्मचारी, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता संयुक्त रूप से प्रयागराज, धरना स्थल, पत्थर गिरजाघर, सिविल लाइंस में इक_े होकर हुए हड़ताली आम सभा की।

जारी रहेगा ओपीएस बहाली आंदोलन

हड़ताली आम सभा को सम्बोधित करते हुए इंडियन रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन सम्बद्ध ऐक्टू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि आज हम लोग जहाँ रेलवे के निजीकरण के खिलाफ और ओपीएस बहाली के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं सरकार की चाटुकार रेलवे में मान्यता प्राप्त फेडरेशन द्वारा कर्मचारियों से की जा रही धोखाधड़ी के खिलाफ भी लड़ाई लड़ रहे हैं। हम आम आवाम के सहयोग से रेल और देश को बेचने नही देगें और पुरानी पेंशन के लिए वोट पर चोट करके कर्मचारी विरोधी सरकार को सबक सिखाएंगे। ऑल इंडिया डॉ उसरी ने कहा कि वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार श्रमिक कानूनों सहित नागरिक अधिकारों को खत्म करके पुन: देश को राजा- प्रजा के दौर में ले जा रही है। आज का ग्रामीण भारत बंद व औद्योगिक हड़ताल पूरी तरह से सफल है। आज की बन्दी और हड़ताल निजीकरण के खिलाफ सार्वजनिक क्षेत्र, भारत के संविधान, लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए जारी लड़ाई का हिस्सा है।

छात्र भी बन रहे आंदोलन का हिस्सा

आइसा प्रदेश उपाध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय शोध छात्र मनीष कुमार ने कहा आज छात्र विश्विद्यालय के कैम्पस से बाहर निकलकर किसानों मजदूरों के साथ हड़ताल में भागीदारी कर रहे हैं। प्रो अजय सिंह ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान को ऊँचाई पर ले जाने में वहां कार्यरत शिक्षक कर्मचारियों की बड़ी भूमिका होती है। आज शुआट्स का देश दुनिया में सम्मान बढ़ा है तो उसमें शिक्षकों कर्मचारियों का खून पसीना शामिल हैं। इसलिए हम सरकार और प्रबंधन से मांग करते हैं कि महीनों से वेतन भुगतान न होने से भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके शिक्षक कर्मचारियों के बकाए वेतन का तत्काल भुगतान किया जाय।

एसीपी को सौंपा ज्ञापन

आम सभा में मुख्य रूप से नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन से सैयद इरफात अली, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, रामकिशोर, सिद्धार्थ, संदीप सिंह नार्थ सेंट्रल रेलवे ठेका वर्कर्स यूनियन से बबली, इफको फूलपुर ठेका मजदूर संघ से त्रिलोकी पटेल, त्रिभुवन यादव, जय प्रकाश प्रजापति, दैनिक वेतन विधुत कर्मचारी संघ से एससी बहादुर, इलाहाबाद मोटर एंड ड्राइवर वर्कर्स यूनियन से फूलचंद, इलाहाबाद मेडिकल वर्कर्स यूनियन से श्याम और शुआट्स संयुक्त मोर्चा से डा। अजय सिंह, डा। आरएन शुक्ला, डा। कैलाश यादव, डा। एनके गुप्त, प्रदीप मशिह, मुनेश्वर, डेविड मुन, अनमोल, अमलेनदु उपाध्याय आदि शामिल रहे। आम सभा के बाद मांगों का ज्ञापन राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसीपी सिविल लाइंस श्वेताब पाण्डेय को सौंपा गया।