मार्च में उच्चतम स्तर की ओर तेजी से बढ़ रहे पारे की चंद दिनो में लम्बी छलांग
<मार्च में उच्चतम स्तर की ओर तेजी से बढ़ रहे पारे की चंद दिनो में लम्बी छलांग
ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in
ALLAHABAD: महज चंद दिनो के भीतर ही सूरज की तेजी ने लोगों के माथे पर पसीना लाना शुरू कर दिया है। दिन में चटख धूप से लोग हैरान परेशान नजर आने लगे हैं। अभी अप्रैल, मई और जून की गर्मी झेलना बाकी है। इससे पहले मार्च माह की तपिश में लोगों का जलना शुरू हो चुका है। ऐसे में लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिये हैं कि आने वाले समय में पारे की चाल क्या होगी ?
जिले में जोरदार गर्मी ने मारी एंट्री
बहरहाल, पारे की चाल को आंकड़ों की जुबानी समझा जाये तो साफ है कि इलाहाबाद में भयावह गर्मी ने अब दस्तक दे दी है। अभी मात्र नौ दिन पहले तक जहां दिन का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस था। वहीं सैटरडे को तापमान गोता लगाते हुये 38.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। यही कारण है कि दोपहर में लोगों को अब तेज गर्मी का एहसास होना शुरू हो चुका है। हालांकि, तापमान का यह आंकड़ा बम्रौली मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा जारी किया गया है।
न्यूनतम तापमान में भी आया उछाल
वहीं बात भारत मौसम विज्ञान विभाग की करें तो इसने सैटरडे को इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस बताया है। ऐसे में साफ है कि अब 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने में समय बाकी नहीं रह गया है। वहीं बात न्यूनतम तापमान की करें तो भी तेजी से बढ़कर 24.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बता दें कि इलाहाबाद में मार्च के महिने में अधिकतम तापमान का रिकार्ड 27 मार्च 2010 का है। इस दिन का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। ऐसे में अभी मार्च को खत्म होने में छह दिन बाकी हैं और यह रिकार्ड ब्रेक हो जाये तो आश्चर्य नहीं होना चाहिये।
पारे की चाल
-----------
25 मार्च- 38.5
23 मार्च- 38.1
21 मार्च- 34.0
19 मार्च- 32.7
17 मार्च- 30.5
<महज चंद दिनो के भीतर ही सूरज की तेजी ने लोगों के माथे पर पसीना लाना शुरू कर दिया है। दिन में चटख धूप से लोग हैरान परेशान नजर आने लगे हैं। अभी अप्रैल, मई और जून की गर्मी झेलना बाकी है। इससे पहले मार्च माह की तपिश में लोगों का जलना शुरू हो चुका है। ऐसे में लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिये हैं कि आने वाले समय में पारे की चाल क्या होगी ?
जिले में जोरदार गर्मी ने मारी एंट्री
बहरहाल, पारे की चाल को आंकड़ों की जुबानी समझा जाये तो साफ है कि इलाहाबाद में भयावह गर्मी ने अब दस्तक दे दी है। अभी मात्र नौ दिन पहले तक जहां दिन का अधिकतम तापमान फ्0.भ् डिग्री सेल्सियस था। वहीं सैटरडे को तापमान गोता लगाते हुये फ्8.भ् डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। यही कारण है कि दोपहर में लोगों को अब तेज गर्मी का एहसास होना शुरू हो चुका है। हालांकि, तापमान का यह आंकड़ा बम्रौली मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा जारी किया गया है।
न्यूनतम तापमान में भी आया उछाल
वहीं बात भारत मौसम विज्ञान विभाग की करें तो इसने सैटरडे को इलाहाबाद का अधिकतम तापमान फ्9.भ् डिग्री सेल्सियस बताया है। ऐसे में साफ है कि अब ब्0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने में समय बाकी नहीं रह गया है। वहीं बात न्यूनतम तापमान की करें तो भी तेजी से बढ़कर ख्ब्.भ् डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बता दें कि इलाहाबाद में मार्च के महिने में अधिकतम तापमान का रिकार्ड ख्7 मार्च ख्0क्0 का है। इस दिन का अधिकतम तापमान ब्क्.फ् डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। ऐसे में अभी मार्च को खत्म होने में छह दिन बाकी हैं और यह रिकार्ड ब्रेक हो जाये तो आश्चर्य नहीं होना चाहिये।
पारे की चाल
-----------
ख्भ् मार्च- फ्8.भ्
ख्फ् मार्च- फ्8.क्
ख्क् मार्च- फ्ब्.0
क्9 मार्च- फ्ख्.7
क्7 मार्च- फ्0.भ्
((डिग्री सेल्सियस में<डिग्री सेल्सियस में))