लालगंज ससुराल पत्‍‌नी को बुलाने गया था युवक, नहीं आने पर लगा ली फांसी

PRAYAGRAJ: सोमवार की रात रात में खाना खाने के बाद सुरेंद्र कुमार अपने कमरे में चला गया। सुबह कमरे में घर वालों को फांसी के फंदे से उसकी लटकती हुई बॉडी मिली। यह सब देख परिवार के लोग चीख पड़े। जानकारी पर ईश्वर शरण चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। छानबीन में पुलिस को कोई सुसाइड लेटर नहीं मिला। बॉडी को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम हाउस भेज दी गई। सुसाइड की वजह को लेकर पुलिस द्वारा छानबीन की गई।

उसकी मौत से परिवार में कोहराम

सुरेंद्र सलोरी बड़ी बगिया का धनीराम का बेटा था। छानबीन में पुलिस को मालूम चला कि वह पत्‍‌नी को बुलाने ससुराल लालगंज गया था। लौटा तो उसकी पत्‍‌नी साथ नहीं आई। परिवार के पूछने पर बताया कि वह मायके में कुछ दिन और रहना चाहती है। इसीलिए साथ आने को तैयार नहीं हुई। मंगलवार रात सभी के साथ खाना खाया और अपने कमरे में चला गया। सुबह जब लोग उठे तो वे कमरे से बाहर नहीं आया था। पुश करते ही दरवाजा खुल गया। दरवाजा के खुलते ही परिवार में कोहराम मच गया। क्योंकि कमरे में उसकी बॉफी फांसी के फंदे से लटक रही थी।

पूछताछ में मालूम चला कि वह बीवी को बुलाने लालगंज गया था। लेकिन ससुराल से वह अकेले मंगलवार को लौटा था। उसी रात कमरे में उसने सुसाइड कर लिया। बॉडी पोस्टमार्टम हाउस भेज दी गई है।

अरविन्द राय, चौकी इंचार्ज ईश्वर शरण