धूमनगंज के भोला का पुरवा मोहल्ले में हुई शुक्रवार रात हुई घटना से लोग स्तब्ध

खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को भेजा पोस्टमार्टम हाउस

PRAYAGRAJ: झगड़े के बाद पत्‍‌नी और बच्चों को घर से बाहर निकाल कर अमित गौतम (30) खुद फांसी लगा लिया। बच्चों संग बाहर बैठी बीवी की नजर खुली खिड़की से कमरे में गई तो वे चीख पड़ी। उसकी आवाज सुनकर जब तक परिवार के लोग पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खोला गया। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। धूमनगंज पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। घटना शुक्रवार रात की है।

शनिवार भोर पुलिस को हुई खबर

धूमनगंज के भोला का पुरवा निवासी अमित गौतम शुक्रवार रात खाना खाने के बाद रूम में चला गया। इस बीच किसी बात को लेकर उसका पत्‍‌नी से विवाद हो गया। झगड़े के बाद वह दो बेटी व एक बेटे संग पत्‍‌नी को घर से बाहर कर दिया। इसके बाद वह कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। घर के बार बच्चों संग पत्‍‌नी जाकर बैठ गई। अचानक उसकी नजर खुली हुई कमरे की खिड़की पर पड़ी। अंदर लाइट जल रही थी। अंदर देखा तो अमित फांसी के फंदे पर लटक रहा था।

यह देखते ही वे चीख पड़ी। परिवार वाले पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। किसी तरह दरवाजे को खोलकर सभी कमरे में प्रवेश किए। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। खबर मिलने पर पहुंची धूमनगंज पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

पूछताछ में पता चला है कि पत्‍‌नी से रात में उसका विवाद हुआ था। इसके बाद वह बच्चों संग पत्‍‌नी को घर से बाहर कर दिया था। सुबह उसके सुसाइड की खबर मिलने के बाद बॉडी पोस्टमार्टम हाउस भेज दी गई।

अनुपम शर्मा, इंस्पेक्टर धूमनगंज