दो वर्ष पहले हुई थी शादी, कुछ माह बाद पत्नी चली गई थी मायके

दोनों के बीच हुआ था विवाद, कमरे में नहीं मिला सुसाइड नोट

करेली थाना क्षेत्र के मदारीपुर डिगोंहा गांव में रविवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के पीछे पत्नी का मायके में रहना बताया जाता है। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला।

दो साल पहले हुई थी शादी

मदारीपुर डिगोंहा गांव निवासी नौशाद (27) पुत्र अंसार अहमद किराए पर चार पहिया वाहन चलवाता था। करीब दो वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। दो-तीन माह बाद ही पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर वह अपने मायके चली गई। नौशाद की तमाम कोशिश के बाद भी वह नहीं आई। रविवार रात वह अपने कमरे में सोने चला गया। सोमवार सुबह काफी देर तक कमरे से नहीं निकला तो स्वजन उसे आवाज देने लगे। कोई आहट न मिलने पर स्वजन कमरे में पहुंचे तो वह फांसी के फंदे से लटक रहा था। जानकारी पाकर आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची।

स्वजनों ने बताया कि जब से पत्नी मायके गई थी, तब से नौशाद हमेशा गुमसुम रहता था। संभवत: इसी कारण से उसने फांसी लगाकर जान दी है।

बृजेश सिंह

इंस्पेक्टर करेली