प्रयागराज (ब्यूरो)इश्क की राह में रोड़ा बने प्रेमिका कविता सिंह के पति सुनील कुमार सिंह की हत्या के लिए आशिक सुरेंद्र सिंह ने दो लाख रुपये की सुपारी दी थी। रविवार को एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार की गई महिला कविता सिंह व उसके प्रेमी सुरेंद्र सिंह को झूंसी पुलिस द्वारा सोमवार को जेल भेजा गया। जेल भेजने से पहले पुलिस के जरिए दोनों से गहन पूछताछ की गई। इस बीच आरोपितों के जरिए जो कहानी बताई गई उसे सुनकर पुलिस भी चौंक गई।

अब सुपारी किलर की तलाश शुरू
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किया गया सुरेंद्र सिंह पुत्र रुद्रभान सिंह झूंसी थाना क्षेत्र के गंगोत्री नगर हवेलिया का रहने वाला है। पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह नोएडा की एक कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर है। लॉकडाउन में घर आने के बाद वर्क फ्राम होम काम कर रहा था। करीब दो वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात कविता सिंह से हुई थी। इसी मुलाकात के बाद दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। दोंनों की मोबाइल पर बराबर बातें हुआ करती थीं। वाट्सएप चैट के मध्यम से भी वह बातें किया करते थे। बताया कि प्रेमिका कविता और खुद भी शादी शुदा है। सुरेंद्र कहा कि कविता से प्रेम सम्बंध की बात उसके पति सुनील कुमार सिंह को गई थी। यह बात सुरेंद्र की पत्नी को भी मालूम चल गई थी। पत्नी कविता की हरकत से परेशान सुनील कुमार सिंह परेशान था। वह सुरेंद्र और पत्नी कविता के प्रेम सम्बंधों में रोड़ा बन गया था।
पत्नी ने दी थी पति के मूवमेंट की डिटेल
पुलिस के मुताबिक प्रेमिका कविता के कहने पर ही आशिक सुरेंद्र उसके पति सुनील की हत्या के लिए दो लाख रुपये में सुपारी दिया था। यह सुपारी सुरेंद्र गांव के ही मिरईपुर के सुभाष पासी व मनोज पासी निवासी फुलहा हनुमानगंज थारा सरायइनायत व सौरभपाठक निवासी गढ़वा सैदाबाद थाना हंडिया को दिया था। डील का सारा पैसा वह सुभाष पासी को कुछ खाते में और कुछ कैस दे चुका था। गनीमत थी कि शूटर सुनील की हत्या करते इसके पहले बात एसटीएफ को मालूम चल गई और दोनों का खूनी प्लान बेनकाब हो गया।

महिला ही नहीं उसका आशिक सुरेंद्र भी शादी शुदा है। सुरेंद्र ही प्रेमिका कविता के कहने पर उसके पति की हत्या के लिए दो लाख की सुपारी दिया था। दोनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। अब सुपारी लेने वालों की तलाश की जा रही है।
वैभव सिंह, थाना प्रभारी झूंसी