प्रयागराज (ब्‍यूरो)। मध्यप्रदेश के रीवां जनपद के तकियार नई गढ़ी निवासी कन्हैया लाल की 18 वर्षीय बेटी कुमारी मधू करेली के बेनीगंज निवासी मौसी शीला देवी के घर आयी हुई थी। बताया जाता है कि युवती ने गुरूवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। जानकारी होने पर युवती को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मृतका के चार भाई है। वह तीन बहनो में बड़ी थी। करेली पुलिस का कहना है कि परिजनों ने बताया कि वह गुरूवार को घर से बाहर गयी हुई थी। वापस लौटने पर उसने बताया था कि उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। जानकारी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच की जा रही है।